(विवाह के दौरान एक क्रिश्चियन कपल का सांकेतिक फोटो)
यह भले ही थोड़ा अमेजिंग है, लेकिन दुनिया की एक कंपनी का कहना है कि वह लोगों की जरूरत के लिए कई किलोमीटर एरिया में बारिश को रोक सकती है। शादी समारोहों के दौरान बारिश न हो, इसके लिए लंदन की कंपनी 'ऑलिवर ट्रेवल्स' ने करीब 94,52,228 रुपए (एक लाख पौंड) फीस पर बारिश रोकने का दावा किया है। बताते चलें कि फ्रांस के कुछ इलाकों में कंपनी सेवा देने की तैयारी कर रही है।
वैसे क्लाउड सीडिंग के जरिए बारिश और
बर्फबारी की आशंका को थामा जा सकता है। चीन में बीजिंग ओलंपिक उद्घाटन समारोह के दौरान के इसी के जरिए बारिश रोकी गई थी। ऑलिवर ट्रेवल्स का कहना है कि पूरी प्रक्रिया के दौरान बादल तो आएंगे लेकिन वे 24 घंटे तक बरसेंगे नहीं। हां, इस प्रक्रिया में किसी एयरपोर्ट से 30 किलोमीटर की दूरी तक ही सेवा दी जा सकती है, जो तीन सप्ताह में पूरी होगी।
आगे की स्लाइड क्लिक कर ग्राफ में देखें कैसे होती है क्लाउड सीडिंग...