पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • USB Sticks Buried In Walls Make Up An Anonymous File Sharing Network

दीवार में USB, कुछ यूं बना सबसे बड़ा ऑफलाइन फाइल शेयरिंग नेटवर्क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(दीवार में लगा यूएसबी)
जर्मन मीडिया आर्टिस्ट एरम बार्थोल प्रोजेक्ट ‘डीड ड्रॉप्स’ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर 2010 से इसकी शुरुआत की थी, जो आज दुनिया की 1218 लोकेशन तक पहुंच गया है। वे यूएसबी फ्लैश ड्राइव को दीवार में लगाते हैं, जहां यूजर फाइलें अपलोड करें या उसमें से कॉपी कर सकते हैं। इन ड्राइव में वह चीजें शेयर की जा रही हैं, जो नेटवर्क में शामिल करनी हो।
एरम कहते हैं, यह ऑफलाइन नेटवर्क है, जिसका इस्तेमाल लैपटॉप, टेबलेट या स्मार्टफोन से किया जा सकता है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वह तस्वीरें अपलोड की हैं, जो न्यूयॉर्क सिटी की दीवारों पर लगी ड्राइव की हैं। शुरुआत 64 एमबी स्पेस से हुई थी, जो आज 128 एमबी तक (सिडनी) पहुंच गई है।
लोग इसे स्पाय प्रोजेक्ट कहते हैं, इसके जवाब में एरम कहते हैं कि इंटरनेट भी ऐसा ही है। हम क्या कर रहे हैं, सरकारों को पता होता है। इस ऑफलाइन प्रोजेक्ट में किसी को जानकारी नहीं होती कि आप क्या शेयर कर रहे हैं, क्या कॉपी कर रहे हैं। इसमें यूजर्स सॉग्स, फोटो, पेंटिंग्स, वीडियो गेम, टीवी शो, कॉमिक और जोक्स तक तक अपलोड करते हैं। डीड ड्रॉप का डाटाबेस भी है, जिसमें यूएसबी फ्लैश ड्राइ‌व की लोकेशन पता लगाई जा सकती है।
आगे की स्लाइड्स में देखें कुछ और फोटोज...
सोर्स- computerworld.com