पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Raven haired Beauty, 34, Swells To TWICE Her Size After Mystery Illness

रहस्यमय बीमारी से ऐसी दिखने लगी ये महिला, 7 माह में वजन हुआ डबल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(इंग्लैंड की लौरा पेल)
दुनियाभर में आए दिन कई ऐसी बीमारियों के बारे में सुनने को मिलता है, जिनपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है। एक ऐसी ही रहस्यमयी बीमारी की शिकार इंग्लैंड के किंग्सथोर्पे की रहने वाली लौरा पेल हुई हैं। 7 माह पहले पूरी तरह से फीट दिखाई देने वाली लौरा का वजन अब दोगुना हो गया है, जिसकी वजह से वे काफी मोटी दिखने लगी हैं। पहले वे 57 किलो की थीं, लेकिन अब उनका वजन 108 किलो हो गया है।
दोगुना वजन होने से परेशान लौरा ने डॉक्टर्स से भी सलाह लिया, लेकिन वे भी इस रहस्यमय बीमारी का इलाज नहीं बता सके। लौरा कहती हैं कि मैं 7 माह पहले पूरी तरह से फीट थी, लेकिन इसके बाद अचानक मेरा वजन बढ़ने लगा। मेरी जिंदगी नर्क जैसी हो गई है। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि मैं इससे कैसे छुटकारा पाऊं। मैंने कई डॉक्टर्स से भी संपर्क किया और परेशानी बताई, लेकिन उनके पास भी इस बीमारी का इलाज नहीं हो सका।
लौरा कहती हैं कि मैं एक वाटरबेड की तरह हो गई हूं। मेरे पूरे शरीर में पानी भरा है। मैं अपना आत्मविश्वास खो चुकी हूं। टेंशन से मुझे दिन-रात पसीने आते हैं। यहां तक कि मैं अपने दोस्तों से भी नहीं मिलती। यहां तक कि वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करती हूं तो मेरी धड़कन प्रति मिनट 180 तक पहुंच जाती है। हालांकि, मेरी मां और मेरा ब्वॉयफ्रेंड मेरा खयाल रखते हैं, लेकिन वजन बढ़ने के कारण 34 साल की उम्र में खुद को 90 साल की महसूस करती हूं।
आगे की स्लाइड्स में देखें लौरा पेल के कुछ और फोटोज...