(यूक्रेन गॉट टैलेंट में डांस करता युवक)
दुनिया में कई ऐसे हुनरबाज हैं, जो अपने हुनर के दम पर अपना नाम रोशन करते हैं। बस इन हुनरबाजों को एक मौका मिलना चाहिए। ऐसा ही एक हुनरबाज 2012 में यूक्रेन गॉट टैलेंट प्रोग्राम में सामने आया था।
हालांकि, दुनिया भर के लोग टीएन बाओमा टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो को नहीं देख पाए, लेकिन यू ट्यूब पर इस वीडियो को डालते ही लोगों का जबर्दस्त रिस्पॉंस आया है। यू ट्यूब पर इस शख्स को दुनिया का सबसे बेस्ट टैलेंट बताया जा रहा है।
इस शो में 24 साल के इस हुनरबाज ने म्यूजिक की धुन पर थिरकते हुए शानदार तरीके से वाइन को बोतल से निकाला और ग्लास में डाला। इसके बाद उस शख्स ने एक ग्लास से दूसरे ग्लास में जब वाइन डाला, उस दौरान वाइन पूरी तरह से हवा में था। लेकिन, इस हुनरबाज का बैलेंस इतना जबर्दस्त था कि वाइन का एक बूंद भी जमीन पर नहीं गिरा।
बता दें कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मौजूद इस वीडियो को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। साथ ही इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर भी किया जा रहा है।
आगे की स्लाइड्स में देखें ऐसे 4 और वीडियो...