(पहला स्टीम इंजन)
दुनियाभर में आज अलग-अलग तकनीक से बनी ट्रेनें और इंजन हैं। पहली यात्री ट्रेन 27 सितंबर 1825 में ब्रिटेन में चली थी, जिसमें स्टीम लोकोमोटिवर इंजन था। यात्री ट्रेन के लिए बने पहले इंजन ‘ब्लूचेर’ के पीछे ब्रिटिश इंजीनियर जॉर्ज स्टीफेन्सन की मेहनत है।
स्टीफेन्सन ने 1813 में यात्री ट्रेन के लिए स्टीम इंजन बनाने का निश्चय किया। 10 महीने बाद जॉर्ज का पहला स्टीम इंजन ‘ब्लूचेर’ बनकर तैयार हो गया। 25 जुलाई 1814 में सिलिंगवूड रेलवे में उसका ट्रायल किया। यह पहली सफलता थी। रेलवे ट्रैक पर चला यह पहला स्टीम इंजन था।
1821 में उन्हें स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच रेल सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस ट्रैक पर उन्होंने 27 सितंबर 1825 को स्टीम पावर्ड लोकोमोटिव इंजन से पहली यात्री ट्रेन चलाकर सबको हैरानी में डाल दिया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें इसकी कुछ और तस्वीरें...