(रूस में बना दुनिया का सबसे बड़ा पेडेस्ट्रियल सस्पेंशन ब्रिज)
दुनिया में कई ऐसे शानदार ब्रिज हैं, जो किसी आश्चर्य से कम नहीं है। कहीं पर ये ब्रिज समुद्र में बने हैं तो कहीं पहाड़ों के ऊपर। ऐसा ही एक ब्रिज रूस में है, जो दुनिया का सबसे लंबा पेडेस्ट्रियन (पैदल) सस्पेंशन ब्रिज है। हाल ही में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। इस ब्रिज की लंबाई 1800 फुट है।
रूस के सोची नेशनल पार्क में बना ये ब्रिज पर्यटकों को पहाड़ और नदी का लुभावना दृश्य दिखाता है। इस ब्रिज के पास ही कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर लोग बंजी जंपिंग भी करते हैं। यह ब्रिज ए जे हैकेट सोची स्काईपार्क का हिस्सा है, जिसका निर्माण रूस ने न्यूजीलैंड के सहयोग से किया है।
महज दो साल में बने बगैर खंभे वाले इस ब्रिज में 740 टन धातु और 2000 क्यूबिक मीटर कंक्रीट लगा है। इस ब्रिज पर एक बार में 3000 लोग भ्रमण कर सकते हैं। वहीं, रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 9 भी होगी तो इस ब्रिज को कुछ भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।
आगे की स्लाइड्स में देखें इस अमेजिंग ब्रिज की शानदार तस्वीरें...