पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंयह है दुनिया का सबसे महंगा सनग्लास। चश्मे बनाने वाली लग्जरी कंपनी लिंडा फैरो, बीस्पोक लग्जरी वेबसाइट के साथ इन्हें 34 हजार डॉलर (करीब 2२ लाख रुपए) में बेचने जा रही है।
इन सनग्लासेस को जर्मनी में तैयार किया गया है। 18 कैरेट ठोस सोने के साथ इसमें सफेद, काले, गुलाबीऔर पीले हीरे जड़े गए हैं। रूबी और सफायर लगे ये सनग्लासेस दुनिया के सबसे एक्सक्लूसिव सनग्लासेस भी हैं। वेबसाइट पर कस्टमर्स इनके लैंस के रंग चुन सकते हैं। इनमें 24 कैरेट सोने, प्लेटिनम और 18 कैरेट रोज गोल्ड के ऑप्शन अवेलेबल हैं।
हर खरीद के साथ कस्टमर्स को 'मीट द ब्रांड' एक्स्पीरियंस भी दिया जाएगा। इसमें कस्टमर लंदन के लग्जरी ब्राउन होटल में एक रात रुक सकेंगे। इसी के तहत खरीददारों को लिंडा फरो और की ऑफ अरोरा टीम को उनके माउंट स्ट्रीट स्थित बूटीक पर मिलने का मौका भी दिया जाएगा। यहां प्राइवेट वेलकम ड्रिंक के साथ लोग लिंडा फैरो के हिस्टोरिक कलेक्शन को भी देख पाएंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.