(कविता सुनाने के बाद अपने पति व बच्चे के साथ कैथी)
जलवायु परिवर्तन किसी एक देश नहीं, बल्कि समूचे विश्व के लिए बड़ा संकट बन गया है। कई देश हालात सुधारने के लिए इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं। इसी विषय पर संयुक्त राष्ट्र में पर्यावरण सम्मेलन हुआ। वहां कैथी किजिनर (26) मार्शल द्वीप से आई थीं, जो कुछ साल बाद जलस्तर बढ़ने के कारण समुद्र में समा जाएगा। कैथी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विश्व नेताओं के समक्ष अपने जैसे द्वीपों और वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर एक कविता पढ़ी। उसे सुनकर वहां मौजूद कई देशों के नेता रो दिए। सभी ने केवल कैथी को सराहा, बल्कि उनकी कविता के शब्दों को दुनिया के लिए बड़ा संदेश बताया।
कैथी के साथ उनके पति और सात माह की बच्ची थी। वे दर्शक दीर्घा में बैठे थे। उन्होंने कहा- हम ऐसी जमीं पर रह रहे हैं, जो कब्र जैसी लगने लगी है। हम बच्चों को देखते हैं, तो विचार आता है कि पता नहीं वे कैसे जीएंगे और संस्कृति को किस तरह बचाएंगे।
अमेरिकी राज्य हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित अंगूठी जैसा मार्शल द्वीप साल दर साल डूब रहा है। अब यह समुद्र के जलस्तर से 6 फीट भी ऊपर नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक
ट्विटर अकाउंट पर कैथी की कविता के बारे में लिखा गया कि उनके शब्दों से विश्व नेताओं की आंखों में आंसू गए। उनकी कविता से अगर किसी ने प्रेरणा ली, तो 100 से ज्यादा विश्व नेता जलवायु परिवर्तन की दिशा में बड़ी कार्रवाई जरूर करेंगे।
आगे की स्लाइड्स में देखें दुनिया के सबसे छोटे देशों में शामिल इस आईलैंड की तस्वीरें...
सोर्स- theatlantic.com