(चार्ली नामक बाघ के साथ डेविड स्टाइल)
दिल्ली में एक युवक को बाघ द्वारा शिकार बनाए जाने की
घटना तो आपको याद ही होगी, लेकिन आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में भी इस तरह की एक घटना नवंबर 2013 में घटित हुई थी। जब एक शख्स बाघ के साथ लोगों को करतब करके दिखा रहा था। उसी दौरान बाघ ने उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी। इस घटना में वह बाल-बाल बच गया। स्थानीय प्रशासन ने हाल ही में इसकी पूरी जांच की और घटना का खुलासा किया है।
रिपोर्ट की माने तो डेविड स्टाइल नाम का शख्स चार्ली नाम के बाघ के साथ जू के अंदर लोगों को रोजाना करतब करके दिखाता था। इस दौरान ऐसा लगता था मानो बाघ और डेविड के बीच बहुत गहरी दोस्ती है। लेकिन एक दिन डेविड ने इस शो को और बेहतर बनाने के लिए कुछ बदलाव किए। उन्होंने रोजाना वाले ड्रेस की जगह नीले रंग के कपड़े पहन लिए और दूसरी दिशा से बाघ की तरफ बढ़े। बाघ को लगा कि वह जिसके साथ रोजाना खेल दिखाता था, उसकी जगह कोई और आ गया। ऐसे में बाघ ने डेविड पर अटैक कर दिया, जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
जांच में ये भी बताया गया है कि इस घटना के कारण डेविड के गले में चोटें आई थीं और तंत्रिका भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके अलावा भी कई अंदरुनी चोटें आई थीं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि डेविड ने जिस तरह से चार्ली नामक बाघ को खेलने के लिए उत्साहित किया, ऐसे में वह बहुत क्रूरता पूर्वक खेलने लगा था, जिससे ये घटना घटित हुई। इस घटना के बाद कहा गया था कि डेविड ने एक टीवी चैनल की डॉक्यूमेंट्री के लिए ऐसा किया था, लेकिन स्वस्थ होने के बाद लौटे डेविड ने इसे नकार दिया।
आगे की स्लाइड्स में देखें घटना की पूरी तस्वीरें...
फोटो क्रेडिट- न्यूज7