पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेक्स करें, तो बस हो ख्याल सेक्स का इसके अलावा और कुछ नहीं..

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिस तरह खाने से संतुष्टि मिलती है और स्वाद मिलता है, ठीक उसी तरह सेक्स से भी विवाहित कपल्स को आगे के काम के लिए ऊर्जा मिलती है। आज महिलाएं भी कामकाजी हैं और पुरुष को तो ऑफिस जाना ही होता है, ऐसे में हर तरह की थकान उतारने का सबसे अच्छा तरीका है विवाहित लोगों के लिए सेक्स।
इसके लिए आवश्यक है कि सेक्स को सिर्फ एक मजबूरी मानकर न पूरा किया जाए, बल्कि इसे पूरी तरह से एंजॉय करते हुए इसका मजा लिया, जाए नहीं तो आपका सेक्स एफर्ट न तो पति को सुख देगा और न ही पत्नी को।
इसके लिए आवश्यक है कुछ ऐसी चीजों को अपनाएं:
पूरी तरह से तैयार हों
मन को पूरी तरह से सेक्स के लिए तैयार करें आधे-अधूरे मन से सेक्स के लिए बेड पर जाना ठीक उसी तरह है, जैसे मैदाने जंग में बगैर किसी योजना के। इस स्थिति में बस आप महज संभोग करके सो जाएंगे। लेकिन मन तैयार होगा तो फिर आएगा पूरा आनंद।
फोर प्ले है जरूरी
सबकुछ भूल जाइए और फोर प्ले के लिए पूरा मूड बनाइए। रूम में कुछ ऐसी चीजें क्रिएट कीजिए जिससे वाकई माहौल रोमांटिक हो जाए, इसका मतलब यह भी नहीं कि अपने टीवी या कंप्यूटर पर पोर्न देखें बल्कि ऐसी खुशबू, ऐसी तस्तवीरें, जो आपके मूड को सिर्फ और सिर्फ सेक्स के बारे में ही सोचने को मजबूर करें। जिस तरह से आप अपने काम में पूरा मन लगाने के लिए उस वक्त सिर्फ उसी बारे में सोचते हैं। धार्मिक होत हैं, तब सिर्फ आस्था ही मन में होती है, ठीक इसी तरह सेक्स के समय सिर्फ सेक्स के बारे में ही सोचें..
नजर अंदाज न करें
जेनिटल्ज़ के अलावा अपने साथी के घुटने, कलाई, बैक और पेट जैसे शरीर के अन्य हिस्सों को भी नज़रअंदाज़ न करें, क्योंकि ये हिस्से सिर्फ पुरुषों के लिए ही नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए भी काफी उत्तेजक होते हैं। आराम से और बड़े प्यार से शरीर के इन हिस्सों को स्पर्श करें सेक्स के दौरान आपका मजेदार मैजिक बेहतरीन अंदाज में काम करे।
वाइल्ड तरीके वाले सेक्स के लिए
हालांकि कई कपल्स वाइल्ड तरीके वाले सेक्स के लिए पागल होते हैं। यदि आप ऐसा कुछ करने वाले हैं तो पहले ही अपने ऐसे एक्ट के बारे में साथी से बातचीत कर लें। यदि आप अपने लवर के साथ उन्हें बिना बताए कुछ ऐसा-वैसा करने की कोशिश में हैं और वह भी पहली बार तो हो सकता है कि यह आपके लिए बहुत अच्छा साबित न हो।