पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Justin Bieber With Model Chantel Jeffries In Panama Beach

दिलों धड़कनें बढ़ा रहे जस्टिन बीबर, सेलना पर गिराई बिजलियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यंग लड़कियों के दिलों की धड़कन बने टीजनेजर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने सोमवार को एक मॉडल के साथ खूब उछलकूद करते नजर आए। उनकी यह शरारत भले ही कई और लड़कियों को भी पसंद आई होगी, लेकिन सेलना गोमेज के दिल पर जरूर बिजलियां गिर रहीं होंगी। बीबर की ऊटपटांग हरकतों का दौर जारी है। इस समय लड़कियों से साथ डेटिंग से लेकर नशा करने की बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सेलना इन बातों से काफी हैरान परेशान दिखाई दे रही है।

19 साल के बीबर एक नई मॉडल मॉडल चैंटेल जेफ्रीज के साथ इन दिनों पनामा बीच पर छुट्टियों का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। वह सी बीच की रेत पर तेजी से क्वेड बाइक दौड़ाते हुए खूब मजे ले रहे थे। इस दौरान मैदान पर कई लड़कियां भी बीबर को देखने के लिए जुटी हुई थी।

एक दिन पहले संडे को भी जब वह पैरासेलिंग कर रहे थे, तब कई लड़कियों ने उन्हें घेर लिया था। इन लड़कियों को बड़ी मुश्किल से बॉडीगार्डों ने रोका था। पिछले हफ्ते बीबर नशे में धुत होकर तेजी से कार चलाने के मामले गिरफ्तार हुए थे।

तस्वीरों में जस्टिन बीबर की उछलकूद की तस्वीरें देखने के लिए आगे क्लिक कीजिए...