पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Model Chantel Jeffries Try To Sell Her Story About Bieber For $20,000

जब खूबसूरत मॉडल जस्टिन बीबर के साथ बिताए निजी पलों का करने लगी सौदा!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


ग्लैमर की दुनिया में अचानक सुर्खियों में नई नवेली मॉडल चैंटेल जैफरीज विवादों में भी आ गई है। उसके बारे में खबरें हैं कि वह जस्टिन बीबर के साथ बिताए पलों की स्टोरी को 20,000 डॉलर में बेचने की तैयारी में थी।

कई मीडिया सूत्रों का कहना है कि 21 वर्षीय चैंटेल टीनेजर हार्टब्रेकर के साथ बिताए पलों के अनुभवों पर आधारित एक स्टोरी के बदले पैसा लेना चाहती थी। हालांकि उसके प्रवक्ता ने इस दावे को झूठा बताया है।

चैंटेल के निजी अधिकारी ने बताया कि मॉडल को बहुत से जगह से आने के निमंत्रण मिले थे। आप कल्पना कर सकते हैं इसकी कि इन क्षणों की कीमत 20,000 डालर हो सकते हैं। किसी के भी बुलावे को भी नहीं स्वीकार किया गया।

पेज सिक्स की रिपोर्ट्स के अनुसार एक सूत्र का कहना है कि उसने एक वकील को हायर कर वीकली मैगजीन और बड़े टीवी शो के लिए सौदा कर रही है। वह 20 हजार डॉलर और अपने मॉडलिंग कॅरियर की गारंटी चाहती थी।
पेज सिक्स के अनुसार उसे एक अन्य स्रोत से पता चला है कि चैंटेल ने सोमवार को बहुत से नेटवर्क से बात की थी, लेकिन उन्होंने मॉडल को पैसे देने से इनकार कर दिया। चैंटेल की ओर से भले ही तमाम सफाई दी जा रही हो, लेकिन मामला तो गरमा ही गया है।

मॉडल चैंटेल की तस्वीरें और बीबर के साथ बिताए पलों के फोटो देखने के लिए आगे क्लिक कीजिए...