पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Old Kris Jenner 58 Gives Credits To Early Morning Hard Exercise

क्रिस जेनेर ने इंस्टग्राम पर दिखाई अपनी बिकिनी बॉडी की खूबसूरती

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्रिस जेनेर ने इस माह के शुरुआत में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।उनकी बिकिनी बॉडी की यह तस्वीर गजब की दिखाई दे रही है। 6 बच्चों की मां की 58 साल की उम्र में ऐसी फिटनेस को देखकर अच्छे-अच्छे एक्सपर्ट आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

जब क्रिस जेनेर से पूछा गया कि आखिर उनकी इस खूबसूरत बॉडी का राज क्या है तो उन्होंने बताया कि वह बहुत पहले से ही हार्डवर्क करती रही है। 58 साल की उम्र में सेक्सी दिखने के पीछे उनका अलसुबह से वर्कआउट करना है। वह हर संभव कोशिश करती हैं कि अधिक से अधिक वर्कआउट कर सकें। इसके लिए वह सुबह 4:30 बजे उठकर एक्सरसाइज शुरू कर देती हैं।
क्रिस ने ब्रिटिश मैगजीन हीट को बताया कि वह खाना खाने की काफी शौकीन है। उन्होंने बताया कि उन्हें खाना बहुत अच्छा लगता है और शायद यही थोड़ी सी उनके साथ कुछ प्राब्लम भी है।

क्रिस का पूरा नाम क्रिस्टन मैरी जेनेर है। वह एक सुप्रसिद्ध अमेरिकी टीवी पर्सनेलिटी हैं। इसके अलावा वह बिजनेस वुमन और एक लेखक भी हैं। क्रिस जेनेर की संतानों में किम कार्दाशियन, ख्लोए कार्दाशियन, कर्टनी कार्दाशियन, कैंडाल जेनेर, केली जनेर, रॉब कार्दाशियन हैं। वह इतने बड़ी स्टार फैमिली की प्रमुख महिला हैं। वह टीवी शो कीपिंग अप विथ द कार्दाशियन, क्रिस में अपनी स्टार बेटियों के साथ नजर आईं हैं।

क्रिस जेनेर की तस्वीरें देखने के लिए आगे क्लिक कीजिए...