‘हंसी तो फंसी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’फेम सिद्धार्थ मल्होत्रा और चुलबुली परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं.
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म को विनिल मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है.अब फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है तो जाहिर है कि इसके गानों में भी आपको रोमांस का एहसास होगा.
ऐसा ही एक रोमांटिक गाना 'जहनसीब, तुझे चाहूं बेतहाशा जहनसीब...मेरे करीब, मेरे हबीब, तुझे बेतहाशा जहनसीब'इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है. इसे चिन्मयी श्रीप्रसाद और शेखर रावजियाणी ने गाया है.
गाने के बोल आपके दिल को छू लेते हैं और इसी वजह से ये फिल्म के गानों में सबसे बेस्ट है. इसके बाद बारी आती है फिल्म के अगले गाने ड्रामा क्वीन की.ड्रामाक्वीन नाम के इस सांग में परिणीति जमकर धमाल कर रही हैं और सिद्धार्थ को हक्का-बक्का करती नजर आ रही हैं.इस गाने को गाया है श्रेया घोषाल और शेखर ने.
अगला गाना है पंजाबी वेडिंग सांग. करण जौहर की फिल्म में शादी का गाना न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है? इस गाने में पंजाबी, इंग्लिश और हिंदी के बोलों को मिक्स किया गया है जो कि इसे एक परफेक्ट वेडिंग सांग में तब्दील कर देते हैं. यह फिल्म 7 फरवरी 2014 को रिलीज़ होगी.