(फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में दीपिका पादुकोण और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काजोल के साथ शाहरुख खान)
मुंबई:
शाहरुख खान और काजोल देवगन की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) को आज 1000 सप्ताह हो गए हैं। ये फिल्म मुंबई स्थित मराठा मंदिर सिनेमा में रिलीजिंग के वक्त से चल रही है। शाहरुख की इस फिल्म ने
बॉक्स ऑफिस पर 122 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। उनकी लास्ट रिलीज 'हैप्पी न्यू ईयर' ने भारत में 200 करोड़ और ओवरऑल 422 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी।
शाहरुख इंडस्ट्री के सुपरस्टार तो हैं ही, लेकिन अब वो ऐसे अभिनेता बन चुके हैं जिनकी फिल्में 100 करोड़, 200 करोड़, 300 करोड़ या फिर उससे भी कहीं ज्यादा की कमाई बॉक्स ऑफिस पर करती हैं। ये बात किंग खान ने अपनी पिछली लगभग सभी फिल्मों में साबित भी की है। बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब फिल्म 50 करोड़ का कारोबार कर लेती तो उसकी कामयाबी के चर्चे हर तरफ होने लगते थे, लेकिन अब 300 करोड़ रुपए भी कम नजर आते हैं।
शाहरुख ने अपना करियर सुपरहिट फिल्म 'दीवाना' से शुरू किया था। उस वक्त वो खुद भी नहीं जानते होंगे कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में ना सिर्फ 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार करने में कामयाब रहेंगी, बल्कि उनकी लगभग हर फिल्म 100 करोड़ और 200 करोड़ के क्लब में शामिल भी होगी। 'हैप्पी न्यू ईयर' अब तक कमाई के कई कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। वैसे शाहरुख की ये 16वीं ऐसी फिल्म है जो 100 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही है।
किंग खान की अब तक कौन सी फिल्में 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई हैं, आगे की स्लाइड्स पर देखें...