पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News In Hindi Salman Film Jai Ho Owaisi Ask The Audience Not To Watch Film

मुस्लिम संगठन ने की सलमान की फिल्म 'जय हो' के बहिष्कार की अपील

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद. आंध्र प्रदेश के राजनीतिक दल ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) ने अपने समर्थकों से सलमान की फिल्म 'जय हो' न देखने की अपील की है। हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम अध्यक्ष असुदुद्दीन ओवैसी ने इस फिल्म का विरोध करने का फरमान जारी किया है। उन्‍होंने कहा है कि सलमान मोदी समर्थक हैं, इसलिए उनकी फिल्‍म नहीं देखी जाए। इस साल की बड़ी फिल्म मानी जा रही 'जय हो' शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
नाराज ओवैसी ने सलमान पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह केवल नाचने-गाने वाला अभिनेता है। वह कभी सलमान खान को मुस्लिम नहीं मानते हैं। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह पतंग है और वह हैदराबाद से बैठकर ही मोदी और सलमान खान की पतंगबाजी की डोर काट सकते हैं।
ओवैसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सलमान खान को लेकर अपना रवैया बदल कर 'मैंने प्‍यार किया' के बजाय 'मैंने प्‍यार क्‍यों किया?' कर लें। ओवैसी ने पार्टी की बैठक में कहा कि दर्शकों को सलमान के 'बेहूदेपन' को नहीं देखना चाहिए। ओवैसी ने मोदी को कातिल और जालिम भी बताया।
सलमान ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गुड मैन' बताया था। वह मकरसंक्रांति के दिन 'जय हो' के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद गए थे। मोदी के साथ लंच करने और पतंग उड़ाने के बाद उन्‍होंने कहा था कि मोदी 'गुड मैन' हैं। इसके बाद कई लोगों और संगठनों ने उनकी आलोचना की थी। लेकिन, इसके बावजूद पिछले सप्‍ताह सलमान ने एक टीवी शो में कहा कि मोदी को जब कोर्ट ने बरी कर दिया है तो गुजरात दंगों को लेकर उन्‍हें माफी मांगने की जरूरत नहीं है।
आगे पढ़ें- सलमान खान की फिल्म जय हो के बारे में