पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News In Hindi Salman Khan Film Jai Ho Cross 100 Crore

'जय हो' ने ओपनिंग वीकेंड में कमाए 101.6 करोड़, निर्माता ने बताया 'सलमान की सबसे बड़ी फिल्म'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जय हो' उम्‍मीद के मुताबिक कारोबार नहीं कर रही है। फिल्‍म की ओपनिंग भी ठंडी रही और यह 'बज' क्रिएट करने में भी नाकाम रही। सलमान इस फिल्‍म को 'असफल' मान चुके लगते हैं। उन्‍होंने इसके लिए बेतुके कारण गिना कर सफाई देने की कोशिश भी की है, लेकिन टीम सलमान इसे ब्‍लॉकबस्‍टर बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। इरोज इंटरनेशनल ने बाकायदा प्रेस रिलीज जारी कर फिल्म का कलेक्शन डाटा बताया है और कहा है कि यह सलमान खान की नॉन फेस्टिव सीजन में रिलीज होकर 'कुल सर्वाधिक कमाई' करने वाली फिल्म बन गई है। इरोज के मुताबिक फिल्‍म ने ओपनिंग वीकेंड में सौ करोड़ से ज्‍यादा का कारोबार कर लिया है।
सलमान की पिछली कई फिल्‍मों की तुलना में 'जय हो' की कोई चर्चा नहीं हो रही है। इरोज इंटरनेशनल और सोहेल खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में कुल 101.6 करोड़ का वर्ल्डवाइड क्लेक्शन किया है। फिल्म की निर्माता कंपनी का कहना है कि 'जय हो' ने रविवार तक भारत में कुल 90 करोड़ तो ओवरसीज में 22.36 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे पर 17.75 करोड़ तो शनिवार को 16.68 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म के क्लेक्शन में रविवार को 64 फीसदी का उछाल आया और इस दिन भारत में 'जय हो' ने 26.25 करोड़ रुपए कमाए।
सलमान खान की 'एक था टाइगर', 'दबंग' और 'बॉडीगार्ड' जैसी फिल्में ब्‍लॉकबस्‍टर रही हैं। लेकिन, 'जय हो' को फिल्‍मी पंडित 'असफल' मान रहे हैं। उनके मुताबिक, 2013 में पूरे साल बड़े बजट वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाती रहीं। शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस', रितिक रोशन की 'कृष 3' और साल के आखिर में आमिर खान की 'धूम 3' ने फिल्म बिजनेस में नए कीर्तिमान स्थापित किए। इसलिए सलमान की नई फिल्‍म के लिए पैमाना काफी ऊंचा हो गया है।
एक कारण यह भी है कि पिछले साल की सभी ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्मों की लागत सौ करोड़ से ज्‍यादा थी, लेकिन सलमान की 'जय हो' का बजट केवल 75 करोड़ रुपए ही था। लिहाजा यह उन फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकती है। वैसे, सलमान ने कहा है कि फिल्‍म की नाकामयाबी की पूरी जिम्‍मेदारी उनकी है। उन्‍होंने इस असफलता के कुछ कारण भी गिनाए हैं (हालांकि, ये कारण ठोस नहीं हैं)। दरअसल, इस असफलता के ठोस कारण फिल्‍म के अंदर ही हैं।
आगे पढ़ें- 'जय हो' की कमाई पर असर डाल रही हैं ये पांच नेगेटिव बातें!