पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News Jai Ho Producer Has To Release Official Figure Of Salman Khan's Film Collection

'जय हो' टीम ने कहा- पहले दिन 17 नहीं, 17.55 करोड़ रुपए कमाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. सलमान खान की फिल्‍म 'जय हो' के कलेक्‍शन डाटा को लेकर ट्रेड एनालिस्‍ट और फिल्‍म के निर्माताओं के बीच जंग छिड़ गई है। फिल्‍म के निर्माताओं का कहना है कि ट्रेड एनालिस्‍ट 'जय हो' की कमाई के आंकड़े कम करके बता रहे हैं। इसी कारण से निर्माताओं ने 'जय हो' के ऑफिशियल आंकड़े जारी किए हैं, जिसके मुताबिक फिल्‍म ने पहले दिन 17.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस बीच फिल्म की धीमी शुरुआत की चर्चा पर सलमान खान ने कहा है कि अगर उनकी फिल्म ‘जय हो’ नहीं चलती है तो सारी जिम्मेदारी उनकी होगी। सलमान ने कहा कि यदि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं होती, तो इसका दोष किसी और को नहीं देना चाहिए।
गौरतलब है कि ट्रेड विश्‍लेषकों ने सलमान की फिल्‍म के पहले दिन का कलेक्‍शन 17 करोड़ बताया था। 'जय हो' का निर्देशन सलमान के भाई सोहेल खान ने किया है। ट्रेड विश्लेषक 'जय हो' की कमाई को सलमान की पिछली फिल्मों के मुकाबले आधा बता रहे हैं, जिस पर फिल्‍म निर्माताओं को आपत्ति है। ट्रेड विश्लेषकों के मुताबिक, 2012 में आई सलमान की फिल्म एक था टाईगर ने पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया था।
आगे पढ़ें- तेलुगू फिल्‍म की रीमेक है 'जय हो'