पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 Questions, Which Was Made Sushil Kumar Millionaire In KBC 5

KBC: वो 13 सवाल, जिनके जवाब देकर सुशील कुमार ने जीते थे 5 करोड़ रु.

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(केबीसी-5 में सुशील कुमार से पूछा गया पहला सवाल)

मुंबई. हाल ही में खबर आई थी कि 'कौन बनेगा करोड़पति' से 5 करोड़ रुपए जीतने वाले सुशील कुमार तंगहाली से जूझ रहे हैं। हालांकि, बाद में dainikbhaskar.com को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि दोस्तों और रिश्तेदारों से तंग आकर उन्होंने ही यह अफवाह उड़वाई थी।
उनके अनुसार, जब से उन्होंने 5 करोड़ रुपए जीते हैं, तब से आए दिन उनके दोस्त और रिश्तेदार उधार मांगने चले आते हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए उन्होंने अपनी तंगहाली की खबर फैलाई, लेकिन जब मीडिया में इसने जोर पकड़ा तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ।
बता दें कि सुशील कुमार मोतिहारी, ईस्ट चंपारण, बिहार के रहनेवाले हैं। वे जब केबीसी के पांचवें सीजन में गए थे तो एक कम्प्यूटर ऑपरेटर थे और आईएस बनने का सपना देख रहे थे। इस शो में उन्होंने सभी 13 सवालों के जवाब दिए और पांच करोड़ की राशि अपने नाम की।
दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने ग्यारहवें सवाल तक सिर्फ एक ही लाइफ लाइन (ऑडियंस पोल) की मदद ली थी। बारहवें सवाल के लिए उन्होंने एक्सपर्ट की राय ली और तेरहवें सवाल में बाकी दो लाइफ लाइन (फोन और फ्रेंड और डबल टिप) की सहायता ली।

dainikbhaskar.com आपको बता रहा है KBC-5 में सुशील कुमार से पूछे गए 13 सवालों के बारे में क्लिक करें आगे की स्लाइड्स...

नोट : सही जवाब हर स्लाइड के ग्रीन बॉक्स में।