पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

BIGG BOSS-8: पहले दिन क्या खास, पढ़ें और देखें खास झलक Pix में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सुकृति कांडपाल और उपेन पटेल)

मुंबई. 'बिग बॉस-8' की फ्लाइट कप्तान सलमान खान के साथ अविश्वसनीय सफ़र पर निकल चुकी है। रात को प्लेन की सीटों पर रात गुजारने के बाद पैसेंजर्स (कंटेस्टेंट्स) की सुबह हुई खूबसूरत गीत 'ये कहां आ गए हम' से, जो उनके दिमाग में चल रही हलचल पर एकदम फिट बैठ रहा था। किचन की गैर मौजूदगी में सभी कंटेस्टेंट्स यह सोच रहे थे कि उन्हें खाना कैसे मिलेगा कि तभी उनके सामने फ्लाइट की तरह ही सुबह के नाश्ते और लंच से भरी हुई एक ट्रे आई।
इस फ्लाइट यात्रा में रोमांस की झलक भी पहले दिन से ही दिखाई देने लगी है। उपेन और सुकृति के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिल रही हैं। वे दूसरे कंटेस्टेंट्स के बजाय एक-दूसरे को ज्यादा से ज्यादा कंपनी देते नजर आए। उनके प्राइवेट कन्वर्सेशन के दौरान यह भी सुनाई दिया कि उन्होंने एक-दूसरे को निक नेम भी दे दिए हैं।
उपेन सुकृति को सुक्कु कहकर बुला रहे थे। इस दौरान आर्य बब्बर यह सोच रहे हैं कि किसी से मिलने के लिए यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह है। एक दूसरे के साथ रहते और एन्जॉय करते हुए पैसेंजर्स ने Dumb Charades गेम खेला और एक रैम्प शो का आयोजन किया, जो बिना म्यूजिक का था। इस फैशन शो की थीम थी 'सुपरनेचुरल बीइंग्स', जिसमें कंटेस्टेंट्स को वैम्पायर्स और जॉम्बिज की तरह ड्रेस पहननी थी।
'बिग बॉस' के इस सीजन में एक ट्विस्ट के तहत सीक्रेट सोसाइटी का गठन किया गया है, जिसमें तीन लोग हैं और जिसके पास पैसेंजर्स को कंट्रोल करने का पावर है। पैसेंजर्स को इस सोसाइटी का आदेश मानना है और उन्हें खुश रखने की कोशिश करनी है। दिन के आखिर में पता चलता है कि सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स को उनके लगेज प्राप्त हुए हैं, शेष के लिए कहा गया कि उन्हें अपने लगेज लेने के लिए 'कुर्बानियां' नाम का टास्क करना होगा। अब देखना यह है कि पैसेंजर्स सीक्रेट सोसाइटी को खुश कर पाते है या नहीं और सीक्रेट सोसाइटी उनके लगेज उन्हें सौंपती है या नहीं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं पहले दिन की कुछ तस्वीरें...