पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • After 'Madhubala' Few More TV’s Popular Shows To Go Off Air

'मधुबाला' के बाद इन पॉपुलर एक्ट्रेसेस के टीवी शो भी होंगे बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : दृष्टि धामी और अंकिता लोखंडे)

मुंबई. कुछ समय पहले कलर्स चैनल का पॉपुलर शो 'मधुबाला : एक इश्क एक जुनून' ऑफ एयर हुआ है। इस शो में लीड रोल कर रहे थे विवियन दसेना और दृष्टि धामी। खबर है कि 'मधुबाला के बाद हिना खान, अंकिता लोखंडे, सनाया ईरानी, क्रिस्टल डिसूजा और जेनिफर विंगेट जैसी नामी-गिरामी एक्ट्रेसेस के शो ज़ल्द ही ऑफ एयर होने जा रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो गिरती टीआरपी के चलते इन एक्ट्रेसेस के सीरियल्स आने वाले महीने में नए शोज से रिप्लेस कर दिए जाएंगे।
बता दें कि 'मधुबाला' के ऑफ एयर होने से पहले ही दृष्टि को कलर्स पर ही डांसिंग रियलटी शो 'झलक दिखला जा-7' को होस्ट करने का मौक़ा मिल गया था। हालांकि, वे इस जिम्मेदारी को ठीक से निभाने में असफल रहीं। नतीजतन , दृष्टि को शो से बाहर का रास्ता दखा दिया गया और मनीष पॉल को उनकी जगह एंट्री दी गई। फिलहाल दृष्टि छोटे परदे से गायब हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए, कौन-कौन से शो हो सकते हैं ऑफ एयर...