[भूटान यात्रा के दौरान ऐश्वर्या सखूजा (बाएं) अपनी फ्रेंड के साथ]
मुंबई.टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, लेकिन उससे पहले वे अपनी बैचलरेट लाइफ को खूब एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में अपनी फ्रेंड्स के साथ भूटान की यात्रा करके लौटी हैं।
सुना है कि उनकी बड़ी इच्छा थी कि शादी के पहले वे अपनी सहेलियों के साथ बैचलरेट ट्रिप पर जाएं, जो अब पूरी पूरी हो गई है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ऐश्वर्या से बात की। उन्होंने कहा, "जी हां, मैं हाल ही में भूटान की
खूबसूरत यात्रा से लौटी हूं। इस ट्रिप में मेरे साथ मेरी कुछ चुनिंदा फ्रेंड्स थीं। मैं जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रही हूं। इसके अलावा मेरी शादी भी होनेवाली है। ऐसे में फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय करने के लिए यह सबसे अच्छा समय था।
बता दें कि ऐश्वर्या को लोग साल 2010 से 2012 के बीच प्रसारित हुए शो 'सास बिना ससुराल' की टोस्टी के रूप में ज्यादा जानते हैं। इसके अलावा वे पिछले महीने ऑफ एयर हुए शो 'मैं न भूलूंगी' में भी लीड रोल निभा चुकी हैं। दिसंबर में उनकी शादी डायरेक्टर रोहित नाग से होगी।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं भूटान यात्रा के दौरान की ऐश्वर्या सखूजा की कुछ और तस्वीरें...