(फाइल फोटो : श्रष्टि नय्यर के साथ रजत टोकस)
मुंबई.फेमस टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' के अकबर यानी रजत टोकस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक पॉपुलर न्यूज़ वेबसाइट के हवाले से खबर है कि रजत जल्द ही अपने काम से 15 दिन की छुट्टी लेने वाले हैं। ये छुट्टियां वे अपनी शादी के लिए ले रहे हैं।
सूत्र बताते हैं कि रजत की शादी 30 जनवरी 2015 को होगी और उनकी दुल्हन कोई और नहीं, बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड श्रष्टि नय्यर होंगी। हालांकि, अपनी शादी की पुष्टि न तो फिलहाल रजत ने की है और न ही उनकी गर्लफ्रेंड श्रष्टि ने। गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल में रजत और श्रष्टि की सगाई हुई थी।
बता दें कि रजत 2007 से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और उन्हें पहला मौक़ा ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बने सीरियल 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' में पृथ्वीराज के रोल के लिए मिला था। उनके इस रोल को काफी पसंद किया गया था। वर्तमान में वे जीटीवी पर 'जोधा अकबर' में अकबर का किरदार निभा रहे हैं। जहां तक श्रष्टि की बात है तो वे पहले '
बिग बॉस' के एक्स-कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्टर आर्य बब्बर की प्रेमिका हुआ करती थीं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं श्रष्टि नय्यर के साथ अकबर उर्फ रजत टोकस की कुछ फोटोज...