मुंबई. चाइल्ड आर्टिस्ट और डांसर अक्षत सिंह कलर्स के डांसिंग रियलटी शो 'झलक दिखला जा-7' से बाहर हो गए हैं। अपने शानदार परफ़ॉर्मेंस से अक्षत जजेस (करन जौहर,
माधुरी दीक्षित और रेमो डिसूजा) का दिल तो खूब जीता, लेकिन सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में असफल रहे। सेमीफाइनल से ठीक पहले अक्षत और शक्ति मोहन के बीच 'चांस पे डांस' राउंड हुआ, जिसमें शक्ति ने बाजी मार ली।
अक्षत के एलिमिनेशन के बाद बाक़ी बचे कंटेस्टेंट आशीष शर्मा, करण टैकर, मौनी रॉय और शक्ति मोहन के बीच बीते शनिवार और रविवार को शो का सेमीफाइनल राउंड हुआ। फिल्म '
फाइंडिंग फैनी' के स्टार्स
दीपिका पादुकोण और
अर्जुन कपूर सेमीफाइनल के दौरान सेट पर मौजूद थे और कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ा रहे थे। शो का फाइनल राउंड और विजेता के नाम की घोषणा इस सप्ताह शनिवार को होगी।