पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Big Boss Analysis : सोनाली हुईं घर से बाहर, आर्य की पहली पसंद मिनिषा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सोनाली राउत)

मुंबई. 'बिग बॉस-8' के पहले वीकेंड का पहला शनिवार सलमान के चिर-परिचित कॉमिक अंदाज के नाम रहा। हालांकि, इस दौरान कई चौंकानेवाले पहलू भी सामने आए। जैसे- अधिकतर कंटेस्टेंट का एक साथ मिलकर सोनाली राउत के खिलाफ खड़ा होना। 'बिग बॉस' के नए ठिकाने की असली तस्वीरें और आर्य बब्बर की ओरिजनल च्वाइस का सामने आना। वैसे, सभी जानते हैं कि हर शनिवार एविक्शन के नाम रहता है और नॉमिनेट हुए चार कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को घर छोड़कर जाना होता है। डालें एक नजर शनिवार की गतिविधियों पर...
आर्य बब्बर की पहली पसंद मिनिषा :
वीकेंड के दौरान सलमान ने आर्य बब्बर से पूछा कि वे 'बिग बॉस' के घर में से किसे अपनी दुल्हन के रूप में देखना चाहेंगे। आर्य ने सभी को नंबरवाइज बताया और इस सीक्वेंस में सबसे पहले नंबर पर उन्होंने नाम लिया मिनिषा लांबा का। वैसे अब तक घर में उनकी बॉन्डिंग करिश्मा के साथ ज्यादा देखने को मिल रही थी, लेकिन उन्होंने बताया कि करिश्मा उनकी सिर्फ अच्छी दोस्त हैं। जब मिनिषा से पूछा गया कि वे आर्य की बातों को कैसे लेती हैं, तो उन्होंने इसे कॉम्प्लीमेंट बताया। खैर, अब देखना यह है कि आर्य वास्तव में मिनिषा के करीब आते हैं या फिर किसी और पर आता है उनका दिल।
पलटा पांसा :
शो के पहले दिन से ही यह अंदाजा सभी को था कि सोनाली बाकी घरवालों के साथ सामंजस्य नहीं बिठा पाएंगी, लेकिन उस समय एक बारगी लगा कि नतासा का एविक्शन इस सप्ताह होगा, जब सभी सबसे ज्यादा (6) कंटेस्टेंट्स ने उन्हें नॉमिनेट किया। हालांकि, एविक्शन वाले दिन यानी शनिवार को पांसा पलट गया और सलमान ने सभी से वर्बली पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि कौन बाहर होगा। इसके जवाब में सभी ने एक सुर में सोनाली का नाम लिया और फाइनली वे एविक्ट भी हो गईं। हालांकि, यह 'बिग बॉस-8', जिसमें कई ट्विस्ट आने हैं और संभवतः सोनाली के एविक्शन को लेकर भी कोई ट्विस्ट आ सकता है।
सलमान की नतासा से फ्लर्टिंग :
अब यह तो आपने देखा ही है कि हर सीजन में कोई न कोई ऐसी कंटेस्टेंट जरूर होती है, जिससे सलमान खान फ्लर्टिंग करते नजर आते हैं। पिछले सीजन में एली थीं और इस सीजन में नतासा स्टेनकोविक। वीकेंड के दौरान सलमान ने नतासा से जमकर फ्लर्टिंग की। वे कभी उन्हें तेज-तर्रार होने के गुर सिखाते नजर आए तो कभी उनसे दाल का स्वाद पूछते दिखाई दिए। इस दौरान सलमान ने नतासा की हिंदी की तारीफ़ भी की और अच्छी हिंदी सीखने के लिए दो गुरु (पुनीत और प्रणीत) के नाम भी सुझाए। यानी कि एक बार फिर सलमान खान किसी लड़की के कारण सुर्ख़ियों में छा सकते हैं।
फ्लाइट से घर में होगी पैसेंजर्स की शिफ्टिंग :
शनिवार को सलमान एक और चौंकाने वाला ट्विस्ट शो में लेकर आए और वह है नए घर की झलक। जी हां, सलमान ने शनिवार को यह बात दर्शकों को बता दी है कि जल्द ही BB08 के पैसेंजर्स 'बिग बॉस' के घर में शिफ्ट होंगे, जहां पिछले सीजंस की तरह ही किचन, डायनिंग एरिया और सिटिंग एरिया आदि होंगे। हालांकि, अभी तक पैसेंजर्स इस बात से अनजान हैं। खैर, सलमान ने यह तो टीजर में ही बता दिया था कि इस शो में ट्विस्ट जबरदस्त होंगे और यह भी तय है कि फ्लाइट से घर में शिफ़ होने के बाद कंटेस्टेंट्स के बीच का ड्रामा भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।

छठवें दिन का हाल :
वीकेंड के साथ-साथ छठवें दिन का हाल भी दर्शकों को देखने को मिला। छठवें दिन कहीं ग्रुपिंग की बू आई तो कहीं डर का आभास भी हुआ। दरअसल, पुनीत इस्सर को सीक्रेट सोसाइटी से बर्खास्त कर फ्लाइट में तेरहवें पैसेंजर के रूप में भेजा गया है। अब पहले से मौजूद पैसेंजर्स के बीच इस बात को लेकर फुसफुसाहट शुरू हो गई है कि पुनीत को उनके बीच सिचुएशन क्रिएट करने के लिए भेजा गया है। हालांकि, इस दौरान कंटेस्टेंट पुनीत को सीनियर आर्टिस्ट बताकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते भी दिखाई दिए। वहीं मिनिषा और डिआंड्रा मेल पैसेंजर्स के काम को लेकर फुसफुसाती नजर आईं। वैसे डिआंड्रा पहले दिन से ही अपनी बेबाक बयानवाजी के लिए फेमस हो चुकी हैं और संभव है कि आगे वे घर में जमकर ड्रामा भी कर सकती हैं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं छठवें दिन की कुछ तस्वीरें...