(फाइल फोटो : अनस राशिद)
मुंबई. फेमस टीवी शो 'दीया और बाती हम' फेम सूरज यानी अनस राशिद एक बार फिर चर्चा में हैं। खबर है कि हाल ही में सेट पर मीडिया के लोगों से उनका झगड़ा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, अनस मीडिया से बात करने के मूड में नहीं थे, इसलिए वे 4-5 घंटे इंतजार करते रहे और जब अनस शूट पूरा करके आए तो उन्होंने बड़े ही रूडली तरीके से यह कहकर बात करने से इनकार कर दिया कि वे पैक-अप होने के बाद बाइट नहीं देते। सवाल यह है कि यदि उन्हें बाइट देनी ही नहीं थी, तो मीडिया को इंतजार क्यों कराया।
सेट पर मौजूद एक मीडियाकर्मी ने इस बारे में बताते हुए कहा, "दरअसल, हम पीआर टीम से इजाजत लेकर सेट पर पहुंचे थे। हम जानते हैं कि कई बार यह संभव नहीं होता कि आर्टिस्ट हमसे बात कर सके, लेकिन हमें इंतजार कराना भी तो सही नहीं है। उन्हें हमें सूचना दे देनी चाहिए थी। जबकि उन्हें अच्छे से पता था कि हम इंतजार कर रहे हैं। हर बार शूट पूरा करने के बाद अनस वैनिटी वैन में चले जाते हैं। हमने शूट के दौरान उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहा और पैक-अप तक इंतजार करने का फैसला लिया। पैक-अप के बाद उन्हें काफी रूडली तरीके से कहा कि वे शूट के बाद बाइट नहीं देते। वे अच्छे से भी बाइट देने से इनकार कर सकते थे, रूड होने की क्या जरूरत थी।"
एक अन्य मीडियाकर्मी ने बताया, "यह पहली बार नहीं है, जब उन्होंने सेट पर मीडिया पर्सन्स के साथ ऐसा व्यवहार किया है। इससे पहले भी कई बार इसी तरह रूडली पेश आ चुके हैं।" मामले को लेकर हमने अनस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई भी बयान नहीं आया है।