पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • After 24, Anil Kapoor Is Adapting Modern Family For Indian Television

24 के बाद, अनिल लाएंगे हिंदी मॉडर्न फैमिली!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले अनिल कपूर ने "24’ का भारतीय वर्जन बनवाया और टीवी पर लाए। उसके दूसरे सीजन पर काम चल रहा है, साथ ही खबर है कि अमेरिकी टीवी सीरीज "मॉडर्न फैमिली’ को भी वे यहां छोटे परदे पर लाएंगे। इस कॉमेडी सीरियल को "आउटस्टैंडिंग कॉमेडी सीरीज’ के लिए प्रतिष्ठित एमी अवॉर्ड दिया जा चुका है।

खुद अनिल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया, "हां, मैं इस डील को पूरा करने के बेहद करीब हूं। एक बार सभी भागीदार साथ आ जाएं उसके बाद हम इसकी कास्ट और चैनल पर
काम करेंगे। एक शो बनाना भी फिल्म बनाने जितना ही समय लेता है लेकिन हम इसे जल्द
से जल्द प्रसारित करने की कोशिश करेंगे।’
तीन परिवारों की ये अमेरिकी कहानी भारतीय मूल्यों पर कितनी खरी उतरेगी, ये देखना होगा।
इस बारे में अनिल ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत मॉडर्न फैमिली के लिए तैयार है। मिडिल
क्लास तेजी से आगे बढ़ रहा है।’ इन दो टीवी सीरीज पर काम करने के अलावा अनिल के पास
फिल्म प्रोजेक्ट भी हैं। उन्होंने "वेलकम बैक’ और "दिल धड़कने दो’ शूट कर ली हैं।