(फाइल फोटो : अरमान कोहली और तनिषा मुखर्जी)
मुंबई. कलर्स के शो '
बिग बॉस-7' से चर्चा में आए लव बर्ड्स अरमान कोहली और तनिषा मुखर्जी ज़ल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों के करीबी मित्र और सिंगर मीका सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। मीका ने अपने
ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "सभी मित्रों के लिए खुशखबरी, अरमान और तनिषा जल्द ही शादी करेंगे। दोस्तों उन्हें शुभकामनाएं दें।"
गौरतलब है कि पिछले दिनों ऐसी अफवाह आई थी कि अरमान और तनिषा का ब्रेक-अप हो गया है, लेकिन हाल ही में एक लीडिंग न्यूज़ पेपर द्वारा आयोजित इवेंट में जब दोनों एक साथ पहुंचे, तो ब्रेक-अप की ख़बरों पर विराम लग गया। 'बिग बॉस-7' में अरमान और तनिषा की हाउसमेट रहीं एली अवराम ने ट्विटर पर इस पार्टी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे, अरमान, तनिषा और एंडी के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा है कि एक साल बाद वे फिर से एंडी, अरमान और तनिषा के साथ समय बिता रही हैं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं मीका सिंह और एली अवराम के ट्वीट्स...