पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ashutosh Gowariker Unveils Poster Of ‘EVEREST’

आशुतोष गोवारिकर के टीवी सीरियल एवरेस्ट का पोस्टर आउट, देखें PIX

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(अपने टीवी सीरियल 'एवरेस्ट' का पोस्टर लॉन्च करते फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर)

मुंबई. मंगलवार को फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर ने अपने टीवी सीरियल एवरेस्ट का प्रोमो और पोस्टर लॉन्च किया। यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा।
फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर भी टीवी सीरियल एवरेस्ट के जरिए छोटे पर्दे पर बतौर डायरेक्टर कदम रखने जा रहे हैं। एवरेस्ट एक लड़की की कहानी है, जो अपने पिता की स्वीकृति हासिल करने के लिए दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने का निश्चय करती है।
इस मौके पर फिल्ममेकर आशुतोष ने कहा कि मैं अक्सर सोचता था कि पर्वतारोही किसी भी चोटी के पीक पर पहुंचकर क्या महसूस करते होंगे। अब मैं इस बात का जवाब जानता हूं। यह आत्मसंतुष्टि है जो उन्हें मिलती है। उन्होंने कहा- यह केवल एक महिला नायक की कहानी ही नहीं है, बल्कि सीरियल के हर कैरेक्टर के आतंरिक संघर्ष की कहानी है जो उन्होंने हमारे सीरियल के दौरान फेस की। इस सीरियल के को डायरेक्टर ग्लेन बेरेट्टो और अंकुश मोहला हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए इवेंट से ली गई कुछ चुनिंदा तस्वीरें...