पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bigg Boss 8 Alalysis For 'weekend Ka Waar'

Bigg Boss 8: करिश्मा पर जमकर बरसे सलमान, डिआंड्रा हुईं एविक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान सलमान खान)

मुंबई. 'बिग बॉस' में 'वीकेंड का वार' एपिसोड्स (शनिवार और रविवार) खासतौर से करिश्मा की क्लास के नाम रहा। सलमान ने जहां शनिवार को उन्हें एक असफल कप्तान बताया, वहीं रविवार को उनके इरिटेटिंग नेचर के कारण खरी खोटी सुनाईं। दरअसल, सलमान, मजाक में प्रीतम संग उनका नाम जोड़ रहे थे, जिसके चलते वे रोने लगीं और बोलीं कि उन्हें इस तरह का मजाक पसंद नहीं है। करिश्मा की इस बात पर सलमान को गुस्सा आ गया और एक बारगी वे तमतमाते हुए स्टेज छोड़कर चले गए। हालांकि, बाद में वापस आए तो करिश्मा ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद सलमान का दिल दुखाना नहीं था, बस वे मूड में नहीं थीं, इसलिए मजाक नहीं सह सकीं। सलमान ने करिश्मा की जमकर क्लास ली और कहा कि वे शो को उनके मूड के हिसाब से सेट करा देते हैं और आगे से जब उनका मूड हुआ करे तब उन्हें बुला लिया करें। सलमान के अनुसार, वे गेम में हैं और अपना जॉब कर रहे हैं, ऐसे में किसी बात को पर्सनली नहीं लेना चाहिए। खैर, करिश्मा ने सलमान से माफी मागीं और कहा कि यह उनके लिए वाकई खराब दिन था।
'डॉली की डोली' के लिए आए अरबाज और सोनम :
इस सप्ताह अरबाज खान और सोनम कपूर बिग बॉस के मेहमान बने। वे यहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'डॉली की डोली' का प्रमोशन करने आए थे। इस दौरान सोनम 'बिग बॉस' के घर में गईं और घरवालों संग कुछ फनी टास्क किए। सोनम के टास्क के दौरान जहां अली ने प्रणीत को 'थाली का बैंगन' का टैग दिया तो वहीं सोनाली ने करिश्मा को कैक्टस बताया और कहा कि वे उनकी राह की कांटा हैं।
डिआंड्रा हुईं बाहर :
'बिग बॉस' इस सप्ताह करिश्मा को छोड़कर बाकी सभी (9) सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे। फाइनली एविक्शन की गाज डिआंड्रा पर गिरी। घर से बाहर आने के बाद सलमान ने डिआंड्रा को उनकी शुरू से लेकर अब तक की जर्नी बताई। इस दौरान वे गौतम, अली और प्रीतम के कुछ कमेंट्स से सकते में आ गईं। चूंकि, हाल ही में गौतम ने डिआंड्रा से ब्रेक-अप किया था, इसके बाद से वे गौतम से खफा थीं। उसपर क्लिप्स में अपने ऊपर गौतम के कमेंट ने 'आग में घी' डालने वाला काम किया। डिआंड्रा गौतम से बहुत खफा थीं, इसलिए उन्होंने उनकी कोई बात नहीं सुनी। बस इतना कहा कि गौतम खुश रहें और रियल बनके रहें।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 'वीकेंड का वार' एपिसोड की झलक, फोटोज में...