(डिआंड्रा सॉरेस और आर्य बब्बर)
मुंबई.'
बिग बॉस' के पिछले सीजन में आपने कंटेस्टेंट अपूर्व अग्निहोत्री का नया हेयरकट तो देखा ही होगा। हालांकि, यह उन्हें दिए गए टास्क का एक हिस्सा था, लेकिन उनकी पत्नी शिल्पा इस पूरे घटनाक्रम से खासी नाराज हुई थीं। शो के इस सीजन में आर्य बब्बर भी नए हेयरकट में दिखाई देंगे और उन्हें यह हेयरकट देंगीं शो की ही कंटेस्टेंट डिआंड्रा सॉरेस।
सूत्रों की मानें तो अपनी बेबाक बयानबाजी और इम्पल्सिव बिहेवियर के लिए जानी जाने वाली डिआंड्रा, जो अक्सर हाफ ऑयब्रोज में दिखाई देती हैं, आर्य की ऑयब्रो शेव करने की कोशिश करेंगी।
हालांकि, वे इस काम में सफल नहीं हो पाएंगी, लेकिन वे किसी तरह आर्य के बाल काटने में सफल होंगी और उन्हें नया हेयरकट देंगी। अब देखना यह है कि इस नए हेयरकट के बाद आर्य बब्बर कैसे दिखाई देते हैं।