(नतासा के चेहरे पर मिर्च पावडर लगातीं करिश्मा तन्ना)
मुंबई. सीक्रेट सोसाइटी को फ्लाइट BB08 में शिफ्ट करने के साथ ही '
बिग बॉस' का माहौल एकदम से बदल गया है। सूत्रों के अनुसार, सभी कंटेस्टेंट को 'हाईजैक' नाम का एक टास्क दिया गया, जिसमें दो टीम बनीं और उनके कैप्टेन्स हुए आरजे प्रीतम और दीपशिखा।
प्रीतम की टीम में पुनीत, गौतम, प्रणीत, नतासा,
सोनी और सुकीर्ति हैं, जो गार्डन एरिया में लगीं फ्लाइट की सीटों पर बैठे हैं, जबकि दीपशिखा की टीम के सदस्यों उपेन, सुशांत, डिआंड्रा, करिश्मा और मिनिषा को प्रीतम के टीम मेंबर्स को चेयर्स से हटने के लिए मजबूर करना है, लेकिन ध्यान रखना है कि कोई भी शारीरिक बल का प्रयोग नहीं कर सकता।
टास्क के दौरान करिश्मा ने नतासा के साथ एक घिनौना खेल खेला।वे एक-दो बार नहीं, बल्कि तीन घंटे तक लगातार नतासा के बालों और चेहरे पर मिर्च पावडर घिसती रहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने नतासा के चेहरे और बालों पर जूतों से निकला कीचड़ भी लगाया। यह देखकर गौतम का पारा चढ़ गया और उन्होंने करिश्मा को जमकर खरी खोटी सुनाईं।
इस बीच करिश्मा दूसरे कंटेस्टेंट्स की सिम्पेथी बटोरने से भी नहीं चुकीं और बोलीं कि गौतम को किसने अधिकार दिया कि वह उन्हें गालियां दे। खैर, पूरा ड्रामा कैसे-कैसे बढ़ा और कैसे शांत हुआ यह आप सोमवार को रात 9 बजे '
बिग बॉस' में देख ही लेंगे।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं इस डकरिश्मा और गौतम के इस ड्रामे की कुछ तस्वीरें...