पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • BIGG BOSS 8 : Romance Start Between Gautam And Diandra

BIGG BOSS-8 : गौतम-डिआंड्रा का इश्क चढ़ा परवान, देखें Day-3 in Pix

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बिग बॉस के घर में गौतम और डिआंड्रा)

मुंबई. बिग बॉस के घर के सदस्यों को आज के एपिसोड में कुछ राहत मिल जाएगी। सीक्रेट सोसायटी आज घर के सदस्यों को उनके सारे टास्क से मुक्ति दे देगी। जैसे ही यह अनाउंसमेंट होगा सब लोग जश्न मनाने लगेंगे। टास्क के तहत भूखे रह रहे आर्य बब्बर और सोनी सिंह यह सुनकर राहत महसूस करेंगे और मिनीषा और सुकृति को भी अब पानी के लिए और ज्यादा साइकिल नहीं चलानी होगी। घर में इस खुशी को 'ब्लू है पानी पानी' और 'पार्टी ऑल नाइट' गाने के साथ मनाया जाएगा। पानी आने पर बिग बॉस के सदस्य अपने कपड़े धोएंगे और नहाएंगे। आगे पढ़ें DAY 3 को कैसा रहेगा बिग बॉस की फ्लाइट का माहौल...
क्यूपिड की गिरफ्त में गौतम-डिआंड्रा
बिग बॉस के घर में रोमांस पसरने लगा है। घर में क्यूपिड (प्यार का देवता) ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्यार के इस मोहपाश में दूसरे दिन ही गौतम और डिआंड्रा फंस चुके हैं। तीसरे दिन दोनों के बीच में करीबियां और अधिक बढ़ जाएंगी। दोनों बातों में डूब जाते हैं और एक दूसरे के करीब आने लगते हैं। दोनों के बीच प्यार का अंकुर फूट चुका है और उनके रोमांस की यात्रा शुरू हो चुकी है।
करिश्मा और आर्य बब्बर का गेम
घर में जहां एक ओर रोमांस शुरू होगा वहीं शह और मात के लिए बिसातें बिछते हुए भी आप आज देखेंगे। इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट के घर से निकलने की बारी आ गई है। आर्य बब्बर और करिश्मा इसे लेकर रणनीति बनाने लगते हैं और छुप-छुपकर बातें करते हैं।
पैसेंजर्स को मिलेंगे कई सरप्राइज
सीक्रेट सोसायटी घर के लोगों को तीसरे दिन कई सरप्राइजेज देगी। सीक्रेट सोसाइटी पैसेंजर्स को इकोनॉमी क्लास से बिजनेस क्लास में भेजेगी। सोसायटी इसके लिए उपयुक्त दो सदस्यों का नाम आपसी सहमति से मांगती है। पैसेंजर्स की ओर से बिजनेस क्लास के लिए प्रनीत और सोनी के नाम आएंगे।
घर के सदस्यों को मिलेगी किचन की सुविधा
आज बिग बॉस के घर के सदस्यों के लिए किचन भी खुल जाएगा। पिछले कई दिनों से मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे सदस्यों के लिए किचन किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।
खुलेगा सीक्रेट सोसायटी का राज
बिग बॉस के घर के तीसरे दिन सीक्रेट सोसायटी के सदस्यों के चेहरे सामने आ जाएंगे, हालांकि घर के 12 सदस्यों को इनके बारे में नहीं पता चलेगा। सीक्रेट सोसायटी के तीन लोगों में फिल्म-टीवी एक्टर और डायरेक्टर पुनीत इस्सर, टीवी एक्टर दीपशिखा नागपाल और आरजे प्रीतम प्यारे हैं।
24 घंटे के लिए खुलेंगी वोटिंग लाइन
हर बार की तरह नॉमिनेशन और वोटिंग की शर्तें कुछ अलग हैं। पिछले सीजन के उलट इस बार वोटिंग लाइन्स सिर्फ 24 घंटे के लिए खुली होंगी। जो भी नतीजे आएंगे उसके बारे में शनिवार को सलमान खान बताएंगे।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं तीसरे दिन की कुछ तस्वीरें...