पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bigg Boss 8 To Get An Extension For A Month?

एक महीने बढ़ेगी 'Bigg Boss 8' की अवधि, एक्स-कंटेस्टेंट्स करेंगे एंट्री?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. 'बिग बॉस' के आठवें सीजन में ट्विस्ट का सिलसिला जारी है और अब नया ट्विस्ट सुनने में यह आ रहा है कि इसकी अवधि एक महीने बढ़ने वाली है। सूत्रों के अनुसार, "शो के निर्माता इसकी अवधि एक बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे थे। 13 दिसंबर को उन्होंने कंटेस्टेंट्स संग एक मीटिंग की और इस बात पर विचार विमर्श किया। घर के अंदर मौजूद ज्यादातर लोग इसके लिए तैयार हो गए।"
इसके अलावा सुना है कि मेकर्स शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तहत 'बिग बॉस' के पिछले सीजंस के कंटेस्टेंट्स को लाना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार, "वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए मेकर्स ने डॉली बिंद्रा, एजाज खान और इमाम सिद्दिकी को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक किसी को फाइनल नहीं किया गया है।"
गौरतलब है कि 'बिग बॉस 8' को प्रसारित होते पूरे 83 दिन हो गए हैं और संभावना जताई जा रही थी कि 3 जनवरी 2015 को इसका फाइनल एपिसोड प्रसारित होगा।