पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Bigg Boss: सलमान के जाते ही फिर बाथरूम में बंद हुए गौतम और डिआंड्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बाथरूम में जाते गौतम और डिआंड्रा)

मुंबई. 'बिग बॉस' में घर के लोग इस बात से हैरत में हैं कि बीते सप्ताह किसी का भी एलिमिनेशन नहीं हुआ। इस बात से सबसे ज्यादा दुखी उपेन, करिश्मा, अली, प्रीतम और प्रणीत हैं, क्योंकि उनके हाथ पुनीत को घर से बेदखल करने का मौका आया था, लेकिन ऐन मौके पर सलमान ने यह बताकर कि इस सप्ताह कोई एलिमिनेशन नहीं है, सभी के अरमानों पर पानी फेर दिया। खैर, सलमान के जाते ही जहां 'नो एलिमिनेशन' वाले मुद्दे पर घर में विचार विमर्श चलता रहा, वहीं लव बर्ड्स गौतम और डिआंड्रा को खुलेआम रोमांस फरमाते भी देखा गया। इस दौरान दोनों काफी देर तक बाथरूम में भी बंद रहे।
अब बात करते हैं 78वें दिन की। 78वें दिन गौतम और डिआंड्रा एक-दूसरे के साथ फ्लर्टिंग करते नजर आए। हालांकि, वे ऐसा सोनाली को जलाने के लिए कर रहे थे। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से घर में जैसे सोनाली, गौतम और डिआंड्रा के बीच लव ट्रायएंगल चल रहा है। कभी डिआंड्रा गौतम को लेकर बाथरूम में बंद हो जाती हैं, तो कहीं सोनाली उन्हें kiss करने की कोशिश करती हैं। खैर, वास्तव में गौतम, सोनाली और डिआंड्रा के बीच चल क्या रहा है, यह वे ही बता सकते हैं।
डिंपी के लिए करिश्मा से भिड़े गौतम :
घर की कप्तान करिश्मा ने डिंपी को बर्तन साफ़ करने का काम दिया था, लेकिन गौतम को ऐसा लगता है कि डिंपी के साथ कोई एक सदस्य और देना चाहिए। इस बात को गौतम ने करिश्मा के सामने रखा, लेकिन जब करिश्मा ने डिंपी से पूछा कि क्या उन्हें एक सदस्य और चाहिए तो उन्होंने कहा कि वे अकेली कर सकती हैं। डिंपी का जवाब जानने के बाद करिश्मा गौतम से यह कहते हुए भिड़ गईं कि यदि डिंपी को कोई दिक्कत नहीं तो उन्हें क्यों प्रॉब्लम हो रही है।
नॉमिनेशन में ट्विस्ट :

इस बार नॉमिनेशन में जबरदस्त ट्विस्ट देखा गया। 'बिग बॉस' इस बार घरवालों को इसका अधिकार नहीं दिया, बल्कि उन्हें पिछले 48 घंटे की एक वीडियो क्लिप दिखाई, जिसमें घर का हर सदस्य कोई न कोई नियम तोड़ते पाया गया। इसी के मद्देनजर 'बिग बॉस' ने करिश्मा को कप्तान होने की वजह से छोड़ते हुए बाकी सभी सदस्यों को नॉमिनेट कर दिया। अब देखना यह है कि एविक्शन वाले दिन कौन सा नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। हालांकि, 'बिग बॉस' द्वारा दिखाई क्लिप को देखने के बाद करिश्मा को एहसास हुआ कि वे बतौर कप्तान फेल हो रही हैं और उन्होंने घर के सभी सदस्यों को नियम तोड़ने के लिए सजा दे डाली। उन्होंने घरवालों से कहा कि वे सभी गार्डन के 10 राउंड लगाएं।
डिंपी को 'बिग बॉस' का स्पेशल टास्क :
'बिग बॉस' ने डिंपी को कंफेशन रूम में बुलाकर एक स्पेशल टास्क दिया। इस टास्क के अनुसार, उन्हें किन्ही तीन सदस्यों को कन्विंस करना था कि वे कैमरे के सामने यह कहें कि करिश्मा एक अच्छी कप्तान नहीं हैं। शर्त यह थी कि यदि डिंपी ऐसा करने में सफल होती हैं, तो उन्हें घर का नया कप्तान बना दिया जाएगा और नॉमिनेशन में भी इम्युनिटी दी जाएगी। डिंपी ने अपने टास्क के अनुसार, पुनीत, गौतम और अली से वह कहलवा दिया, जो 'बिग बॉस' ने उन्हें कहलवाने के लिए बोला था। हालांकि, अली से करिश्मा की कप्तानी के खिलाफ बुलवाने के लिए डिंपी को चालाकी करनी पड़ी थी।
करिश्मा-उपेन की अली से बहस :
जब करिश्मा को यह पता चला कि 'बिग बॉस' ने डिंपी को उनके खिलाफ कोई टास्क दिया था और अली ने उन्हें खराब कप्तान करार दिया है तो वे अली से भिड़ गईं। इस दौरान अली ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की कि डिंपी ने उनके साथ चालाकी से ऐसा कहलवाया था था। करिश्मा फिर भी उनसे बहस करतीं रहीं, बाद में उपेन भी करिश्मा का पक्ष लेते हुए अली से भिड़ गए। इसके बाद डिंपी ने अली को यह समझाती नजर आईं कि वे पुनीत के साथ हुए विवाद को शॉर्टआउट करलें और अच्छे से घर में रहें।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 78वें दिन की झलक, तस्वीरों में...