पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Bigg Boss के घर में लगा सितारों का मेला, राहुल महाजन को देख रो पड़ीं डिंपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पार्टी के दौरान राहुल महाजन और डिंपी)
मुंबई. 'बिग बॉस' का घर में बुधवार का दिन पार्टी के नाम रहा। दरअसल, 'बिग बॉस' ने इस सप्ताह के लग्जरी बजट टास्क के तहत घरवालों को एक पार्टी सेलिब्रेट करने को कहा था। इसके लिए प्रीतम और पुनीत की लीडरशिप में दो टीमें बनाई गई थीं।
दिनभर की जद्दोजहद के बाद फाइनली, शाम 7.30 बजे पार्टी शुरू हुई और मेहमानों में सबसे पहले शिरकत की प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने। वैसे, बता दें कि रमेश तौरानी बॉलीवुड की उस हस्ती का नाम है, जिसे अमूमन हर पार्टी में देखा जा सकता है। उन्हें खासतौर से उपेन ने इनवाइट किया था।
रमेश के बाद रजा मुराद, अर्जुन, संभावना सेठ, कश्मीरा शाह, पंकज धीर, निकितन धीर, विंदू दारा सिंह, साजिद-वाजिद और राहुल महाजन सहित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां पार्टी में पहुंची।
पार्टी में राहुल महाजन (अलग हो चुके पति) को देखकर डिंपी काफी भावुक हुईं। उन्हें देखकर लग रहा था कि कहीं न कहीं आज भी उनके दिल के किसी कोने में राहुल के लिए जगह है। हालांकि, राहुल ने भी उन्हें ढांढस बंधाया और स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट की तरह खेलने की सलाह दी। इतना ही नहीं, डिंपी ने इस दौरान राहुल से यह इकरार भी किया वे उन्हें देखकर काफी खुश हैं।
पार्टी में संभावना सेठ गौतम के बुलावे पर आई थीं और कश्मीरा डिआंड्रा के इनविटेशन पर। इस दौरान संभावना ने गौतम को डिआंड्रा से दूरियां बनाने की सलाह दी तो वहीं कश्मीरा गौतम संग अफेयर को लेकर डिआंड्रा की तारीफ करती नजर आईं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 'बिग बॉस' की पार्टी की कुछ फोटोज...