पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Bigg Boss: टूट गया गौतम डिआंड्रा का रिश्ता, करिश्मा की कप्तानी खत्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(डिआंड्रा और गौतम)
मुंबई. 'बिग बॉस' के दिन में 81वें दिन गौतम और डिआंड्रा का रिश्ता तकरीबन टूट गया है। दरअसल, बुधवार को हुई पार्टी में संभावना सेठ सहित गौतम के कई करीबियों ने उन्हें डिआंड्रा से दूरी बनाने की सलाह दी थी। संभावना ने गौतम को यह भी बताया था कि उनके और डिआंड्रा के अफेयर के बारे में सुनकर उनकी मां काफी दुखी हैं। शायद यही वजह रही कि गौतम ने डिआंड्रा को साफ शब्दों में कह दिया कि वे उनके अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे, लेकिन इससे ज्यादा उनके बीच कुछ भी नहीं है। अब देखना यह है कि वाकई में गौतम-डिआंड्रा के रास्ते अलग होते हैं या फिर आगे फिर उन्हें बाथरूम के राउंड्स लगाते देखा जा सकेगा।
खैर, दिन की अन्य गतिविधियों पर एक नजर डालते हैं। यह दिन कप्तान करिश्मा की कप्तानी का आखिरी दिन था और उन्हें कुछ कड़े फैसले लेने थे यानी कि घरवालों के बारे में उन्हें अपना जजमेंट सुनाना था। 'बिग बॉस' जजमेंट डे पर इस बार हल्का-सा ट्विस्ट यह दिया था कि करिश्मा को लग्जरी बजट टास्क की विजेता टीम के सदस्य को रिवॉर्ड देना था, जबकि हारी हुई टीम के सदस्य को पनिश करना था।

रिवॉर्ड के लिए अली और डिआंड्रा के बीच मुकाबला

करिश्मा के अनुसार, लग्जरी बजट टास्क 'पार्टी तो बनती है' में पुनीत इस्सर की टीम विजेता रही थी। इसलिए उन्होंने इस टीम से अच्छे काम के लिए अली और डिआंड्रा को रिवॉर्ड के लिए चुना। 'बिग बॉस' ने अली और डिआंड्रा को एक बाउल टास्क दिया, जिसमें उन्हें स्ट्रॉ की मदद से एक बाउल का पानी दूसरे बाउल में ट्रांसफर करना था। इस टास्क में अली विजेता हुए और उन्हें रिवॉर्ड स्वरूप कप्तानी के टास्क में शुरुआती फायदा दिया गया।

प्रणीत को मिली सजा, अगले सप्ताह के लिए नॉमिनेट


अब मौका था करिश्मा के दूसरे जजमेंट यानी पनिशमेंट का। चूंकि, उनके अनुसार प्रीतम की टीम लग्जरी बजट कार्य में असफल रही थी। इसलिए उन्हें इस टीम से एक सदस्य का नाम सजा के लिए चुनना था। हालांकि, करिश्मा के सामने यह बहुत बड़ी दुबिधा थी, क्योंकि उनके मन में सजा के लिए गौतम और पुनीत का नाम चल रहा था, लेकिन ऐन मौके पर 'बिग बॉस' ने जजमेंट डे में ट्विस्ट लाकर उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। खैर, आगे कुआं-पीछे खाई वाली कहावत करिश्मा पर इस दौरान सही बैठ रही थी और उन्हें मजबूरी में ही सही प्रणीत का नाम सजा के लिए चुनना पड़ा। सजा स्वरूप प्रणीत को अगले सप्ताह के लिए सीधे-सीधे नॉमिनेट कर दिया गया है।

कप्तानी का चुनाव: जारी है 'कुर्सी की जंग'

'बिग बॉस' इस बार कप्तानी के चुनाव में भी एक ट्विस्ट लाए हैं। जहां अब तक इसके लिए बाकायदा नॉमिनेशन किए जाते थे, इस बार सभी के लिए ओपन टास्क दिया गया। टास्क के अनुसार, गार्डन एरिया में लगी एक चेयर पर हर कंटेस्टेंट को अपना कब्जा जमाने की कोशिश करनी है और उसपर बैठे रहना है। घरवाले इस दौरान चेयर पर बैठे हुए सदस्य को हटाकर अपने कब्जे में लेने की कोशिश भी कर सकते हैं। यह टास्क दो बजर के अंतराल में होगा। पहला बजर इंटरवल का और दूसरा बजर बजते ही टास्क ओवर हो जाएगा। अंत में जो भी चेयर पर बैठा रहेगा, वह घर का नया कप्तान होगा। कप्तानी के टास्क में चूंकि अली को शुरुआती फायदा मिलना था, इसलिए उन्हें इस चेयर पर सबसे पहले बैठने का मौका मिला। अब देखना यह है कि आखिर अंत में किसके कब्जे में आती है कप्तानी की ये चेयर? खुलासा होगा रविवार के एपिसोड में।

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं 'बिग बॉस' के घर में 81वें दिन की झलक, फोटोज में...