पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bigg Boss: Celebs At RJ Pritam Pyaare's Party

Bigg Boss: प्रीतम की पार्टी, राहुल-सोनाली ने किया डांस, कई सेलेब्स पहुंचे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

[प्रीतम प्यारे की होमकमिंग पार्टी में डांस करते राहुल महाजन और सोनाली राउत, दाईं ओर प्रीतम-प्रणीत (ऊपर), अली कुली मिर्जा (नीचे)]

मुंबई. शनिवार को 'बिग बॉस 8' के कंटेस्टेंट रहे आरजे प्रीतम प्यारे उर्फ प्रीतम सिंह की होमकमिंग पार्टी हुई। इस पार्टी में प्रणीत भट्ट, सोनाली राउत, अली कुली मिर्जा, सुशांत दिव्गिकर और राहुल महाजन सहित 'बिग बॉस' के घर में रहे उनके कई को-कंटेस्टेंट्स ने शिरकत की।
इसके अलावा प्रीतम की कलीग और खास दोस्त आरजे मलिश्का भी इस पार्टी में दिखाई दीं। प्रीतम ने केक काटकर पार्टी की शुरुआत की। इस दौरान राहुल महाजन और सोनाली राउत सहित पार्टी में मौजूद लोगों ने खूब डांस किया।
बता दें कि प्रीतम ने 'बिग बॉस' के सीजन 8 में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी और पहले दिन से आखिरी दिन तक वे यहां सरवाइव करते रहे। हालांकि, फिनाले के दौरान उन्होंने 25 लाख रुपए से भरा सूटकेस लेकर शो छोड़ दिया था। गौतम गुलाटी शो के विनर, जबकि करिश्मा तन्ना रनरअप रही थीं।

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं आरजे प्रीतम की पार्टी की कुछ फोटोज...