पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bigg Boss: Celebs In Armaan Kohli's Party

Bigg Boss: अरमान की पार्टी में गौतम संग सेलेब्स ने यूं किया एन्जॉय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

[सोनाली राउत (बाएं), दाईं और गौतम के साथ डांस करते सोनी सिंह और विंदू दारा सिंह]

मुंबई. बीते दिनों 'बिग बॉस' के सातवें सीजन के कंटेस्टेंट रहे अभिनेता अरमान कोहली ने एक पार्टी दी। मुंबई के 'एफ बार और लाउंज' में यह पार्टी इस सीजन के विनर गौतम गुलाटी और बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए रखी गई थी। पार्टी में पुनीत इस्सर अपने बेटे सिद्धांत के साथ पहुंचे तो गौतम गुलाटी ने भाई मोहित के साथ शिरकत की।
इसके अलावा एजाज खान, सोनाली राउत, सोनी सिंह, अली कुली मिर्जा, महक चहल, डॉली बिंद्रा, प्रणीत भट्ट, राहुल महाजन और सुशांत दिव्गिकर सहित 'बिग बॉस' के कई एक्स-कंटेस्टेंट ने भी पार्टी को एन्जॉय किया। बता दें कि 'बिग बॉस' के आठवें सीजन का फाइनल 30 जनवरी को हुआ था, जिसमें गौतम गुलाटी को विजयी घोषित किया गया था। करिश्मा तन्ना इस सीजन की रनरअप रही थीं।

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं अरमान कोहली की पार्टी में सेलेब्स की फोटोज...