पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

BIG BOSS: नॉमिनेशन से मचेगा हंगामा, पैसेंजेर्स के रिश्तों में आएगी दरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(करिश्मा तन्ना और सोनी सिंह)

मुंबई. 'बिग बॉस 8' को शुरू हुए अभी तीन दिन ही हुए हैं, लेकिन घर वालों के इगो प्रॉब्लम्स सामने आने लगे हैं। साथ ही गुटबाजी और दिमागी खेल भी शुरू हो गया है। 'बिग बॉस' के घर में चौथे दिन किचन खुलने के बाद घर में चहल-पहल शुरू होती है। सोनी और करिश्मा सबसे पहले किचन पर कब्जा करती हैं और कुछ नियम बनाती हैं, लेकिन घर के कई सदस्यों को उनके नियम पसंद नहीं आते। इसके बाद सबकी अपनी-अपनी सलाह शुरू हो जाती है। इसके अलावा घर के हर सदस्य को आज दो सदस्यों को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट भी करना है। आगे पढ़िए कैसा रहेगा चौथे दिन 'बिग बॉस' के घर का माहौल...
सीजन बदले लेकिन नियम नहीं
'बिग बॉस' के सात सीजन अब तक आप देख चुके हैं, जिसके फार्मेट में कई बदलाव तो देखने को मिले, लेकिन घर के नियम बरकरार रहे। कुछ ऐसा ही आठवें सीजन में भी देखने को मिलेगा। घर के किसी भी नियम की अनदेखी करने वाले को हर बार की तरह इस बार भी सजा से गुजरना होगा। हिंदी में बोलना और दिन में न सोना जैसे नियम इस बार भी कायम है। नियम तोड़ने वालों को सजा देने का जिम्मा इस दफा सीक्रेट सोसायटी के हाथों में है। चौथे दिन आप देखेंगे कि सीक्रेट सोसाइटी सोनाली को अंग्रेजी बोलने और गौतम को दिन में सोने के लिए चेतावनी देने की बजाय सजा देने का फैसला करती है। नियम तोड़ने वालों को विमान के पंखों पर खड़ा कर दिया जाता है।
खेमेबंदी के उस्ताद
चौथे दिन उपेन पटेल को देखकर ऐसा लगेगा कि वो डियांड्रा और गौतम के रोमांस से खुश नहीं हैं। दूसरी ओर आर्य और करिश्मा भी सांठ-गांठ करते हुए दिखेंगे। इसके अलावा कई और सरप्राइजेज चौथे दिन दर्शकों को शो में देखने को मिलेंगे।
नॉमिनेशन का खेल लाएगा तूफान
नॉमिनेशन 'बिग बॉस' के हर फार्मेट का हिस्सा रहा है। इस प्रक्रिया के बाद ही घर के सदस्यों के बीच दोस्ती और दुश्मनी का खेल भी शुरू हो जाता है। चौथा दिन खत्म होने से पहले नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो जाती है। हर सदस्य से कहा जाता है कि वे दो ऐसे लोगों को चुनें जिनका सफर वे इस हफ्ते खत्म करना चाहते हैं। इतना ही नहीं घर के सदस्य जिनका भी नाम लेंगे उनकी तस्वीर को आग में भी फेंकना होगा। उनके नॉमिनेशन की जेनयून वजह भी बतानी होगी। बिग बॉस सीक्रेट सोसायटी को सूचित करते हैं कि उन्हें भी दो लोगों के नाम बताने होंगे जिन्हें वे घर से बाहर भेजना चाहते हैं। कुल मिलाकर चौथा दिन खेल और अधिक रोमांचक हो उठेगा।
आगे की स्लाइड में देखिए DAY 4 की तस्वीरें...