मुंबई. बिग बॉस 8 में धमाकेदार एंट्री के बाद कंटेस्टेंट्स के लिए पहला दिन मिला-जुला रहा। कंटेस्टेंट्स की सुबह की शुरुआत हुई 'ये कहां आ गए हम' गाने से। आइये नजर डालते हैं पहले दिन क्या रहा खास:
पहले ही दिन शुरू हुआ लव गेम: हर सीजन की तरह इस सीजन में भी प्यार-व्यार की कोई कमी दर्शकों को नहीं खलने वाली है, क्योंकि पहले ही दिन उपेन पटेल और सुकृति कांडपाल की मीठी-मीठी बातों ने एक हिंट तो दे दी कि दोनों इस सीजन में रोमांस की कोई कमीं नहीं होने देंगे। उपेन जहां सुकृति को प्यार से 'सुक्कु' बुलाते नजर आए। वहीं, 'सुक्कु' ने भी उपेन में बराबर अपना इंट्रेस्ट दिखाया। वैसे ये दोनों कितने सीरियस हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। मगर लगता है दोनों ने शो की काफी स्टडी कर रखी है, क्योंकि ये दोनों अच्छे से जानते हैं कि पिछले कुछ सीजन में 'सो कॉल्ड कपल्स' ने सबसे ज्यादा पॉपुलेरिटी बटोरी है और शो में लम्बे समय तक टिकने में भी कामयाब रहे हैं।
सोनाली और करिश्मा में होगा 36 का आंकड़ा
शो में भले ही सोनाली राउत और करिश्मा तन्ना ने साथ में एंट्री ली हो मगर इसका मतलब ये नहीं कि दोनों की बिग बॉस के घर में अच्छी पटेगी। सीक्रेट सोसाइटी ने जब एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट का मन टटोला तो ये बात सामने आई। करिश्मा से जब सबसे वीक कंटेस्टेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सोनाली का नाम लिया और कहा कि फ्यूचर में उनकी लड़ाई सोनाली से हो सकती है। इस जवाब से कैमरे पर साफ़ होता है कि सोनाली इससे खुश नहीं थीं, मगर वह कुछ बोले बिना ही तिलमिला कर रह गईं। ये भड़ास आगे जरूर बाहर निकलेगी, क्योंकि कई अन्य कंटेस्टेंट ने भी उन्हें वीक कंटेस्टेंट ही बताया है।
शकुनी मामा खेल सकते हैं लंबी पारी
पहले ही दिन सीक्रेट सोसाइटी को प्रनीत उर्फ शकुनी मामा ने खुला चैलेंज दिया और कहा कि वो सामने आकर उनसे टास्क करवाकर दिखाएं... सीक्रेट सोसाइटी के मेंबर्स को उनका ये बड़बोलापन कहीं ना कहीं रास नहीं आया। इसका बदला उन्होंने एक टास्क के दौरान निकाल भी लिया। लास्ट 6 मेंबर्स के लगेज रोक लिए गए और बाद में दे दिए गए, मगर प्रनीत को लगेज नहीं मिला। प्रनीत को तब भी इससे फर्क नहीं पड़ा जिससे ये साबित हो गया कि इश्यूज को खुलकर उठाने में प्रनीत आगे रहेंगे और उनकी यही आदत उन्हें आगे ले जाएगी।
सीक्रेट सोसायटी भी नहीं है सेफ
आज के एपिसोड पर गौर करें तो एक बात तो यह भी साफ हो गई कि सीक्रेट सोसायटी भी ज्यादा दिनों तक सेफ रहने वाली नहीं है। बिग बॉस ने उन्हें भी चेतावनी देकर ये संकेत दे दिया कि उनकी मॉनीटरिंग भी हो रही है और अगर तीनों में से कोई भी वीक लगा तो बिग बॉस अपना निर्णय सुनाएंगे। हैरत की बात नहीं होगी कि आज 12 मेंबर पर रौब झाड़ने वाले सीक्रेट
सोसायटी के मेंबर कल को इन्हीं 12 सदस्यों के बीच टॉस कर अपनी जगह शो में सेफ करने के लिए जूझते नजर आएं।
आगे की स्लाइड्स में देखें बिग बॉस की कुछ तस्वीरें...