पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

35 साल की हुईं 'चंद्रमुखी चौटाला' की बचपन से अब तक की चुनिंदा PHOTOS

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. छोटे परदे पर चंद्रमुखी चौटाला के नाम से फेमस हुईं कविता कौशिक 35 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 15 फरवरी 1981 को नई दिल्ली में सीआरपीएफ अधिकारी दिनेशचंद्र कौशिक के घर हुआ था। भले ही उनका पॉपुलर शो 'FIR' सालभर पहले ऑफएयर हो चुका है, लेकिन कविता को आज भी लोग चंद्रमुखी चौटाला के नाम से ही जानते हैं। कॉलेज के दिनों से रहा एंकरिंग का शौक...
कॉलेज के दिनों से ही कविता को इवेंट होस्टिंग और एंकरिंग का शौक रहा है। साल 2001 में एकता कपूर के शो 'कुटुंब' के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया और सिलेक्ट होने के बाद मुंबई आ गईं। इस शो में उनकी एक्टिंग से प्रभावित एकता ने उन्हें 'कहानी घर-घर की' और 'कुमकुम' में रोल दिया। इसके अलावा कविता 'रीमिक्स', 'तुम्हारी दिशा' और 'सीआईडी' में भी वे नजर आ चुकी हैं। बता दें कि एक्टिंग में आने से पहले कविता मॉडलिंग में अपना करियर बना रही थीं।

'एफआईआर' से हुईं पॉपुलर...

कविता ने भले ही कई टीवी सीरियल्स किए हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान सब टीवी के शो 'एफआईआर' से मिली। इस शो में उन्होंने एक हरियाणवी पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था। 2013 में उन्होंने यह शो छोड़ दिया था, लेकिन दर्शकों की भारी मांग के चलते उन्हें शो में वापसी करनी पड़ी थी।

बॉलीवुड में एंट्री...

कई सीरियल्स में काम कर चुकीं कविता कुछ हिंदी फिल्मों में भी अदाकारी दिखा चुकी हैं। वे 'एक हसीना थी' (2004), 'मुंबई कटिंग' (2009), 'फिलम सिटी' (2011) और 'ज़ंजीर'(2013) में नजर आ चुकी हैं।

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं कविता कौशिक की लाइफ की कुछ फोटोज...

खबरें और भी हैं...