(गोविंदा के साथ उनकी भांजी और टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना)
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस और होस्ट रागिनी खन्ना 27 साल की हो गई हैं। 9 दिसंबर 1987 को उनका जन्म मुंबई में हुआ था। एक्टिंग बेस्ड रियलटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' (2013) और कॉमेडी रियलटी शो 'गैंग्स ऑफ़ हंसीपुर' (2014) को होस्ट कर चुकीं रागिनी बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा की भांजी हैं। हालांकि, रागिनी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे लोगों को कभी नहीं कहती कि वे गोविंदा की भांजी हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। जानते हैं रागिनी के जीवन से जुड़ी कुछ और बातें :
2008 से जुड़ी हैं टीवी से :
रागिनी खन्ना टीवी इंडस्ट्री के उन चेहरों में से एक हैं, जो अभिनय के साथ-साथ होस्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। वे साल 2008 से अभिनय की दुनिया से जुडी हुई हैं । इस साल उन्होंने 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी' के जरिए छोटे परदे पर एंट्री की थी। यह संयोग ही था कि पहले शो में उनके किरदार का नाम भी रागिनी ही था। 2009 में वे
सोनी इंटरनेशनल चैनल के कॉमेडी शो 'भास्कर भारती' में भारती का किरदार निभाती नजर आईं। इसके अलावा स्टार प्लस के 'ससुराल गेंदा फूल' (2010) और लाइफ ओके के 'मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की' में भी वे अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं। इन सीरियल्स के अलावा वे इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज जैसे कई रियलटी शो होस्ट कर चुकी हैं। बता दें कि रियलटी शो 'दस का दम' में उन्होंने 10 लाख रुपए जीते थे और पूरी राशि चैरिटी में दान कर दी थी।
एक अच्छी सिंगर और डांसर भी हैं रागिनी :
रागिनी को भले ही आज एक एक्ट्रेस और होस्ट के रूप में जाना जाता है, लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वे कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। उनका सपना हमेशा से एक सिंगर बनने का था, लेकिन शायद तकदीर में एक्ट्रेस बनना ही लिखा था। बता दें कि वे जीटीवी के सिंगिंग रियलटी शो 'स्टार या रॉक स्टार' में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें डांसिंग का भी काफी शौक है। इसी कारण तो वे कलर्स के फेमस डांसिंग रियलटी शो 'झलक दिखला जा' के चौथे सीजन में हिस्सा ले चुकी हैं। वे इस शो में विजेता तो नहीं बन सकीं, लेकिन उन्होंने इसका अगला यानी 5वा सीजन होस्ट ज़रूर किया था।
बड़े परदे पर भी आ चुकी हैं नजर :
साल 2011 में रागिनी खन्ना ने राकेश ओम प्रकाश मेहरा की कॉमेडी फिल्म 'तीन थे भाई' से बॉलीवुड में एंट्री ली। हालांकि, फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में असफल रही। साल 2013 में वे पंजाबी फिल्म 'भाजी इन प्रॉब्लम' में नजर आईं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। उनकी अगली फिल्म का टाइटल 'घूमकेतु' है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी उनके को-स्टार हैं। पुष्पेन्द्र मिश्रा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2014 के आखिर तक रिलीज हो सकती है।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं रागिनी खन्ना की पर्सनल लाइफ की कुछ तस्वीरें...