पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Child Artist Ashnoor Kaur Turns Charlie Chaplin

PICS: इस चाइल्ड एक्ट्रेस ने चार्ली चैप्लिन बन ऑनस्क्रीन मां को दिया सरप्राइज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(चार्ली चैप्लिन के लुक में चाइल्ड एक्ट्रेस अशनूर कौर)
मुंबईः टीवी सीरियल 'तुम साथ हो जब अपने' में नजमा का किरदार निभाने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस अशनूर कौर ने ऑनस्क्रीन मम्मी मरियम को सेट पर सरप्राइज कर दिया। दरअसल, सीरियल में मरियम का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस बरखा बिष्ट का किसी वजह से मूड खराब था। ऐसे में अशनूर ने बरखा के साथ अपना टास्क खत्म किया और उन्होंने सरप्राइज करने का प्लान बनाया। अशनूर चार्ली चैप्लिन के गेटअप में तैयार होकर आईं और पीछे से उन्होंने बरखा को वू करके अपने लुक से सरप्राइज कर दिया।
नजमा ने ब्लैक सूट, ब्लैक हेट, व्हाइट शर्ट, ब्लैक बो टाई और स्पाइक लगा रखा था। इसके साथ उन्होंने चार्ली की स्टाइल में एक छड़ी भी पकड़ रखी थी। उनके चेहरे पर छोटी मूंछ भी लगी हुई थी। उन्होंने इस गेटअप में चार्ली चैप्लिन की तरह कई सारे पोज भी दिए।
इस मौके पर अशनूर ने बताया, "मैं बहुत एक्साइटेड थी। मुझे पहली बार चार्ली चैप्लिन की तरह तैयार किया गया। मैंने चार्ली की साइलेंट मूवी बचपन में उस वक्त देखीं जब स्कूल जाया करती थी। उस वक्त कई बर्थडे पार्टीज में हमने लोगों को चार्ली चैप्लिन की नकल करते देखा है। ये मेरे लिए शानदार मौका था कि चार्ली चैप्लिन बनकर अपनी मां को हंसाया जाए। ये मेरे एक्टिंग करियर का अच्छा अनुभव है।"
आगे की स्लाइड्स पर देखें अशनूर कौर का चार्ली चैप्लिन वाला लुक...