पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डायरेक्टर कहते हैं गॉड गिफ्ट: रुहानिका धवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटे परदे पर बाल कलाकार के तौर पर पहचान बनाने के बाद रुहानिका धवन की बारी अब रुपहले परदे पर चमकने की है। ‘ये है मोहब्बतें’ (‘स्टार प्लस’) में रूही के किरदार से वाहवाही बटोर रहीं रुहानिका ने सलमान ख़ान स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘जय हो’ में एक बच्ची की अहम भूमिका निभाई है। रुहानिका से बातचीत :
छह साल की रूहानिका धवन ‘जेबीसीएल इंटरनेशनल स्कूल’, ओशिवरा, अंधेरी (मुंबई) में पहली कक्षा में पढ़ रही हैं। उन्हें पढ़ाई, खेलकूद और दोस्तों के साथ पार्टी करना बेहद पसंद है। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा जो पसंद है — एक्टिंग। वे ‘ये है
मोहबतें’ से पहले 67 विज्ञापन फिल्में, ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’ (‘ज़ी’ टीवी) और ‘लाखों में एक’ (‘स्टार प्लस’)
धारावाहिक में अभिनय कर चुकी हैं।
‘ये है मोहबतें’ में किरदार के बारे में पूछने पर वे बताती हैं — ‘मैं इस शो में रूही बनी हूं। मेरे मंमीपापा दोनों अलगअलग रहते हैं। पहले मैं पापा के साथ रहती थी, लेकिन पापा मुझे समय नहीं दे पाते थे, इसलिए पड़ोस की इशिता आंटी मेरा ध्यान रखती थीं। लेकिन मेरी मंमी अब मुझे अपने घर लेकर आई हैं तो मैं अपने पापा और इशिता आंटी को मिस कर रही हूं और वे मुझे मिस कर रहे हैं। आगे मेरी कस्टडी के लिए केस चलने वाला है।’
रुहानिका पढ़ाई में तेज तो दोस्तों के साथ मस्ती करने में भी आगे हैं। वे बताती हैं — ‘मेरी प्रिंसिपल मेरे काम से बहुत खुश हैं। मुझे लिटिल एक्टर कहती हैं। वे बताती हैं कि मुझे टीवी पर देखकर और स्कूल आते जाते समय घर के सामने लगे होर्डिग्स में देखकर बहुत खुश होती हैं।’ रुहानिका की फिल्म ‘जय हो’ आने वाली है। उसमें उन्होंने क्या
किरदार निभाया है? इस पर वे बताती हैं — ‘फिल्म में यश टोंक की भांजी बनी हूं। मेरा किरदार शरारती बच्चे का है।’
क्या आपको पता है, सलमान ख़ान बहुत बड़े स्टार हैं? रुहानिका बताती हैं — ‘हां, पता है वे फिल्मों के स्टार हैं। मैं उनकी फिल्में देख चुकी हूं। मुझे पहली बार देखने पर उन्होंने कहा ‘माई गॉड, तुम इतनी खूबसूरत हो। क्या कभी आपसे
किसी ने बताया है कि तुम इतनी खूबसूरत हो!’ पढ़-लिखकर रुहानिका एक्टर और पायलट बनना चाहती हैं।