पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Comedian Kapil Sharma Recieved A Summon From Court

बड़ी मुसीबत में कपिल, प्रेग्नेंट लेडी का अपमान करने पर कोर्ट ने भेजा समन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलर्स चैनल के चर्चित शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के होस्ट कपिल शर्मा की मुसीबतें इन दिनों बढ़ती नजर आ रही हैं। पहले तो उन्होंने सलमान खान के CCL के चौथे सीजन की होस्टिंग करने से मना कर दिया, और अब महाराष्ट्र महिला आयोग की शिकायत पर कोर्ट ने उन्हें एक समन भेजा है।
गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने अपने एक एपिसोड में भारत की खराब सड़कों का मजाक उड़ाते समय प्रेग्नेंट महिलाओं पर एक बहुत ही भद्दा मजाक कर दिया था। उन्होंने तो ये बात मजाक में ही कही थी और सेट पर मौजूद जनता ने इस पर ठहाके भी लगाए थे, लेकिन महिला आयोग को ये जोक बहुत ही नागवार गुजरा था।
पहले तो महाराष्ट्र महिला आयोग ने इस मजाक पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कपिल के खिलाफ एक FIR लिखवाई थी और अब इसी FIR के आधार पर कपिल शर्मा को समन भेजा गया है। इसके लिए कपिल को कोर्ट में हाजिर होने के लिए 15 दिनों का वक्त दिया गया है।
आगे की स्लाइड्स पर कीजिए क्लिक और जानिए कपिल ने किया था ऐसा कौन सा मजाक जो उन पर पड़ गया इतना भारी...