(केक काटते हुए दयानंद शेट्टी, साथ में रोनित रॉय)
मुंबई. सोनी टीवी के पॉपुलर शो 'सीआईडी' में दया का किरदार निभानेवाले दयानंद शेट्टी की एक लंबी फैंस फॉलोइंग है। गुरुवार को
कोलकाता में दया ने फैंस के साथ अपना 45वां जन्मदिन मनाया है। खास बात है कि इस मौके पर जो केक उन्होंने काटा था, वह दरवाजे के आकार का था। केक को देखते ही दया के चेहरे पर मुस्कराहट आ गई थी।
गौरतलब है कि 'सीआईडी' में दया को अक्सर दरवाजे तोड़ते दिखाया जाता है, जो दर्शकों की नजर में अब उनकी खासियत बन चुका है। दया के बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर टीवी के फेमस एक्टर रोनित रॉय भी वहां मौजूद थे।
उन्होंने दया से जोक करते हुए कहा, " दया इस दरवाजे को वैसे ही तोड़ दो, जैसे तुम क्रिमिनल्स के दरवाजे तोड़ा करते हो।" उनके इस जोक के बाद सेलिब्रेशन स्थल ठहाकों से गूंज उठा। खैर, दया ने केक काटा और सभी फैंस का उनके प्रति प्यार दर्शाने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, "मेरे पास भावनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं अपने फैंस का बहुत आभारी हूं और इस स्पेशल उपहार के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।"
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं दया के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज...