मुंबईः '
केबीसी' (कौन बनेगा करोड़पति) को इस सीजन की पहली ऐसी विजेता जोड़ी मिल चुकी है, जिन्होंने 7 करोड़ की राशि जीत ली है। 'KBC' के 15 सवालों के सही जवाब देने वाले ये प्रतियोगी दिल्ली के नरुला भाई अचिन और सार्थक हैं। 'केबीसी' के साथ भारतीय टीवी के इतिहास में पहली बार कोई इतनी बड़ी धनराशि जीता है। हालांकि, ये शो अभी प्रसारित नहीं हुआ है और इसकी तारीख भी अभी तय नहीं की गई है।
ये दोनों भाई 'केबीसी' के जोड़ी स्पेशल एपिसोड में शामिल हुए थे। इसमें इन्होंने न सिर्फ 7 करोड़ रुपए जीते, बल्कि अमिताभ के साथ पूरी ऑडियंस का भी दिल जीत लिया। अमिताभ इन भाइयों की खेल को देखकर इतने ज्यादा प्रभावित हुए कि वो इनकी तारीफ करने से नहीं थके। अमिताभ बोले, "इन दोनों ने लाइफ लाइन जरूर इस्तेमाल की, लेकिन मुझे कहीं भी नहीं लगा कि इनको लाइफ लाइन की आवश्यकता होगी। ये जब भी लाइफ लाइन इस्तेमाल करते तो उसके पहले सही उत्तर का संकेत दे देते।"
पहले दिन जीते थे 20 हजार रुपए
अचिन-सार्थक की जोड़ी जब हॉट सीट पर पहुंची तो पहले दिन वो 3 सवालों के सही जवाब देकर 20 हजार रूपए जीत चुके थे। हालांकि, उस दिन समय पूरा हो गया। दूसरे दिन जब ये भाई हॉट सीट पर आए इन्होंने अपने ज्ञान से हर किसी को चौंका दिया और 15 सवाल का सफर तय करते हुए 7 करोड़पति रुपए जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
पहले ही सवाल में फंस गए थे
सार्थक ने कहा, "हम पहले ही सवाल में फंस गए थे। सवाल था कि इलेक्ट्रॉनिक आइटम में इनमें से कौन सा मोड यूज होता है। ये ट्रिकी सवाल था। मैं स्टैंडबाई और फ्लिप में कन्फ्यूज हो गया था, क्योंकि मैं लेपटॉप इस्तेमाल करता हूं। इसलिए इसका जवाब समझ आ गया। कई सवालों में तुक्का लगाने की भी सोची, लेकिन बाद में इरादा बदल दिया।"
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें इन भाइयों की आगे की कहानी और इस एपिसोड के मुश्किल सवाल...