(फाइल फोटो : दृष्टि धामी)
मुंबई. हाल ही में यूके बेस्ड एक वीकली न्यूजपेपर ने एशिया की 100 सेक्सी महिलाओं की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस
प्रियंका चोपड़ा टॉप पर रहीं, जबकि दूसरा स्थान टीवी 'मधुबाला' फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने अपने नाम किया। यानी कि यदि प्रियंका पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे सेक्सी महिला हैं, तो टीवी इंडस्ट्री में दृष्टि टॉप पर हैं।
गौरतलब है कि 2012 में दृष्टि को इस लिस्ट में 12वां और 2013 में तीसरे स्थान पर रहीं थीं और इस साल वे एक पायदान और ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर आई है। उनकी साल दर साल प्रगति को देखते हुए लगता है कि आने वाले सालों में पहले पायदान पर भी आ सकती हैं।
खैर, एशिया की सेक्सी महिलाओं में तीसरे स्थान पर टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी, चौथे स्थान पर
कैटरीना कैफ, पांचवें पर गौहर खान, सातवें पर निया शर्मा, 10वें स्थान पर प्रीतिका राव, 12वें पर आशा नेगी, 13वें पर शक्ति मोहन, और सुरभि ज्योति 16वें स्थान पर रहीं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं लिस्ट में दूसरे स्थान पर आईं दृष्टि धामी के कुछ ग्लैमरस अवतार, जो यह साबित करते हैं कि वे एशिया की नं.1 सेक्सी महिला बनने की तैयारी बराबर कर रही हैं...