(नतासा स्टेनकोविक और सोनाली राउत)
मुंबई. टीवी का बहुप्रतीक्षित रियलटी शो '
बिग बॉस' के आठवें सीजन का आगाज रविवार रात हो चुका है। इस बार 'बिग बॉस' की थीम फ्लाइट पर आधारित है, जिसमें कुल 12 पैसेंजर और तीन सीक्रेट सोसाइटीज सवार हुए हैं। इन पैसेंजर्स में एक सीक्रेट सोसाइटी सहित 8 फीमेल मेंबर्स हैं, जो टीवी बॉलीवुड और फैशन की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं। जानते हैं, कौन हैं ये 8 फीमेल पैसेंजर्स :
कंटेस्टेंट का नाम : नतासा स्टेनकोविक
प्रोफेशन : डायरेक्टर और प्रोड्यूसर
नतासा को खासतौर से डॉक्युमेंट्री के निर्माण के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'जर्नी ऑफ रेड फ्रिज' और 'पूनम' जैसी डॉक्युमेंट्रीज बनाई हैं। उन्होंने प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' में आइटम डांस 'अइयो जी...'भी किया था। बता दें कि नतासा को हिंदी बोलने में कठिनाई आई थी।
कंटेस्टेंट का नाम : सोनाली राउत
प्रोफेशन : मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस
सोनाली राउत साल 2010 में किंगफिशर कैलेंडर के लिए शूट कर चुकी हैं। 2014 में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता
रणवीर सिंह के साथ 'मैक्सिम' मैगजीन के लिए शूट किया है। साथ ही, इसी साल रिलीज हुई हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म 'द एक्सपोज' के जरिए वे बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं ।
आगे की स्लाइड्स में जानें बाक़ी पैसेंजर्स के बारे में...